Site icon News1India

UP Roadways: आज से महंगा हुआ यूपी रोडवेज का सफर, अब बसों में ट्रैवल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये…

यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसों में सफर करना अब और महंगा हो गया है। दरअसल आज से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अब आपको यूपी रोडवेज (UP Roadways) में सफर करने के लिए चार रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। नोएडा डिपो (Noida Depot)के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा डिपो से उत्तर प्रदेश (UP) और उत्तराखंड (Uttrakhand) के तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। अब इन सभी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से सभी स्थानों पर टोल शुल्क बढ़ा दिया है। जिसके चलते बसों का किराया बढ़ाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि नोएडा डिपो से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम शहरों जैसे मथुरा, कासगंज, बरेली, आगरा, एटा, हरिद्वार, लखनऊ, कोटद्वार, मेरठ आदि के लिए बसे चलती हैं। वहां आने जाने वाले लोगों को अब अधिक पैसे चुकाने होंगे।

उन्होंने बताया कि ‘‘नोएडा से बदायूं तक पहले प्रति यात्री किराया 335 रुपये था। लेकिन अब 337 रुपये चुकाने होंगे। वहीं नोएडा से मेरठ तक का किराया पहले 121 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 122 रुपये कर दिया गया है। नोएडा से बरेली तक का किराया अब 470 रुपये से बढ़ाकर 421 रुपये किया गया है।’’ इसके अलावा नोएडा से मैनपुरी तक का किराया 403 रुपये से बढ़ाकर 405 रुपये और कौशांबी से चंदौसी तक का किराया 308 रुपये बढ़ाकर 310 रुपये किया गया है।

बता दें कि इससे पहले  7 फरवरी को भी सामान्य बस का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया था। बढ़ा हुआ किराया जनरथ, एसी स्लीपर के अलावा हाई एंड वॉल्वो और स्कैनिया बसों पर भी लागू हुआ था। 

Exit mobile version