मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

दुबग्गा आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार ने भैंस चरा रहे युवक को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में युवक और तीन भैंसों की मौत, नाबालिग चालक घायल।

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Danapur Thar Accident Patna
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चला रहे नाबालिग ने सड़क किनारे भैंस चरा रहे युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में तीन भैंसों की भी जान चली गई।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान बनिया खेड़ा गांव निवासी मजदूर लल्लन यादव के 20 वर्षीय बेटे रामानंद यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और सोमवार शाम गांव मोड़ के पास सर्विस लेन के किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान हरदोई रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उसे कुचलती हुई आगे बढ़ गई।

RELATED NEWS

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026
Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

अगस्त 14, 2026

टक्कर की भयावहता से सहमे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक पहिया निकल गया और वाहन करीब 100 मीटर दूर जाकर रुका। हादसे में कार सवार दोनों नाबालिग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शव को आउटर रिंग रोड पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक यातायात ठप रहा। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

दुबग्गा और काकोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रामानंद के परिवार में पिता, मां, एक छोटा भाई और तीन बहनें हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाने पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

Tags: Lucknow Newsroad accident news
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Next Post
Manoj Tiwari On PDA Panchang 2026

अखिलेश के 'पंचांग' पर मचेगा घमासान: मनोज तिवारी बोले- ये सपा का कैलेंडर नहीं, 'पाकिस्तानी पंचांग' है!

UP Govt Mega Job Fair 2026

UP के युवाओं की चमकी किस्मत: सिर्फ 30 दिनों में 1 लाख को मिलेगी 'पक्की' नौकरी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist