Saturday, March 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानपुर में बुलडोजर एक्शन के चलते जिंदा जलकर राख हुई मां- बेटी, चीखता रहा बेटा, ग्रामिणों ने अफसरों को खदेड़ा

Juhi Tomer by Juhi Tomer
February 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बता दें कि पुलिस प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था। इसी दौरान एक महिला चिल्लाते हुए दौड़कर झोपड़ी में जाती है। वह अंदर से खुद को बंद कर लेती है। फिर जब पुलिस वहां पहुंची है तो वह दरवाजा तोड़ देती है। वहीं इसी बीच, झोपड़ी में आग लग जाती है। उस आग के चपेट में महिला और उसकी बेटी जिंदा जल जाती है जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। वहीं दोनो को बचाने में पति कृष्ण गोपाल बुरी तरह झुलस गए।

ये मंजर देख मृतक मां का बेटा शिवम चीखता रहा लोगो से मदद की गुहार लगाता रहा। फिर भी कोई फायदा न हुआ। वही अपनी पति और बेटी को जलता देख पिता कृष्ण गोपाल भी बुरी तरह झुलस गए। शिवम के शरीर के कई अंग भी जले, लेकिन दोनो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है की जमीन पर घर का ढेर सारा सामान फैला हुआ दिख रहा है। वही सामने जलती हुई आग की लपटें दिख रही है। दो लोगों के जोर जोर से बिलखने की आवाज आ रही है। अनुमान है कि ये दोनों कृष्ण गोपाल और उनका बेटा शिवम हैं. वीडियो में ‘शिवम’ बोल रहा है कि देखो… भैया देखो, मेरी मम्मी जल रही हैं। ये सब गाड़ी छोड़कर भी चले गए हैं।

वही पुलिस ने आग में जलते देख मां और बेटी को बचाने के लिए बुल्डोजर मांगती है और झोपड़ी गिरवा देती है। मैथा तहसील के मड़ौली गांव मां-बेटी की मौत के बाद ग्रामीण आकोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को दौड़ा लिया। अफसरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अब इस घटना को लेकर सियासत भी काफी तेज हो गई है। वहीं प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला मृतक के परिवार से मिलने पहुंची। आज मां बेटी की मौत के बाद परिजनों से मिलने कांग्रेस का प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के मड़ौली गांव पहुंचेगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव समेत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल भी गांव पहुंचेगा।

क्या है पूरा मामला

#Kanpurdehat : कानपुर देहात माँ बेटी की जलकर दर्दनाक मौत का वीडियो हुआ वायरल

राजस्व की टीम ओर पुलिस कर्मियों के सामने दरवाज़ा बंद कर खुद को लगायी आग,तमाशबीन बनी रही पुलिस

अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासनकी गुंडई@DMKanpurDehat @kanpurdehatpol @Uppolice @UPGovt @myogiadityanath pic.twitter.com/b1Sya8miHw

— News1India (@News1IndiaTweet) February 14, 2023

बता दें की पीड़ित ने कानपुर देहात के मैथा तहसील में तैनात एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और रुरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम समीर लेखपाल अशोक सिंह को आरोपी बताया है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप यह है कि कब्जे को ध्वस्त करने के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर कृष्ण गोपाल दीक्षित के परिवार को झोपड़ी में जबरन कैद कर उस पर आग लगा दिया। इसके चलते झोपड़ी के अंदर फंसी मां बेटी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और दोंने की झुलस कर नौत हो गई। इसके बाद कानपुर देहात के मंडोली गांव में पुलिस और प्रशासन पर ग्रामिणों और परिजनों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर रेंज के आईजी और एडीजि जून सहित मंडलायुक्त राजशेखर भी मौके पर पहुंचे।

परिवार ने क्या लगाया आरोप

पीड़ित कृष्ण कुमार दीक्षित का कहना है कि उनका परिवार काफी लंबे समय से इस भूमि पर काबिज है। इस वजह से उनके परिवार के ही रिश्तेदार उनका विरोध करते चले आ रहे है और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर उन्होंने उनकी झोपड़ी में आग लगवा दी। इसके चलते उनकी बेटी और पत्नी की आग से जलकर मौत हो गई। वहीं देर रात तक प्रशासन परिवार को समझाने की कोशिश करता रहा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रहा था।

परिवार ने उठाई ये मांग

वहीं परिवार लगातार अपनी मांगो को लेकर अड़ा रहा इसमें 50 लाख परिवार के लिए मुआवजा, घर के दो बेटों के लिए सरकारी नौकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल प्रभाव से मुलाकात और साथ ही परिवार को आजीवन पेंशन की मांग रखी है। वहीं कानपुर देहात पुलिस ने 11 नामजद लोगों के साथ-साथ एक कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मुकदमे में कानपुर देहात के मैथा तहसील के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद लूंगा, थाना प्रभारी दिनेश गौतम और लेखपाल अशोक सिंह को मुख्य आरोपी बनाकर 307, 302 जैसा गंभीर धाराओं में मुदमा दर्ज कर दिया है।

Tags: BJPCongresskanpurkanpur dehat newsKanpur NewsUP Latest NewsUP NewsUP PoliceUttar PradeshUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post

अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग मामले में बनेगी कमेटी, SC को सौंपे जाएंगे एक्सपर्ट्स के नाम, जानें क्या होगा इसका काम

Bihar News: पप्पू यादव के काफिले का बक्सर में भयंकर एक्सीडेंट, 11 JAP नेता हुए घायल, कार के उड़े परखच्चे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist