रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के फाउंडर वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार, CBI ने 2 दिन पहले कोचर दंपति को किया था अरेस्ट

by Anu Kadyan
दिसम्बर 26, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को मुंबई में CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एजेंसी ने ICICI बैंक के पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को CBI की स्पेशल कोर्ट ने चंदा और दीपक कोचर को तीन दिन यानी 26 दिसंबर तक CBI रिमांड में भेज दिया था। आज उनका रिमांड खत्म हो जाएगा।

कोचर दंपति ने बैंक की कर्ज नीति का किया उल्लंघन

फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि वीडियोकॉन लोन मामले में CBI की ओर से जल्द चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। वहीं इस चार्जशीट में वीडियोकॉन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के साथ चंदा और दीपक कोचर को भी नामजद किया जा सकता है। बता दें कि चंदा कोचर पर आरोप लगा है कि उन्होंने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को आंख बंद कर कंपनियों के नियमों को ताक पर रखकर लोन बांटा।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

जिसके एवज में कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया। चंदा कोचर की अध्यक्षता वाली ICICI बैंक की एक स्वीकृति समिति ने 2009 में वेणुगोपाल धूत द्वारा प्रवर्तित वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, RBI के दिशानिर्देशों और बैंक की कर्ज नीति का उल्लंघन करते हुए 3,250 करोड़ रुपये की लोन फैसिलिटी मंजूर कीं।

CBI के वकील ए लिमोजिन ने दी ये दलील

बता दें कि चंदा और दीपक कोचर की हिरासत संबंधी सुनवाई के दौरान, CBI की ओर से पेश विशेष सरकारी वकील ए लिमोजिन ने दलील दी। ए लिमोजिन ने कहा कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 300 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा को मंजूरी देकर आईपीसी की धारा 409 के तहत ‘आपराधिक विश्वासघात’ भी किया है।

वीडियोकॉन ने NRL को ट्रांसफर किए 64 करोड़

उसने कहा कि 3,250 करोड़ रुपये की लोन फैसिलिटी को मंजूर मिलने के बाद वी एन धूत ने अपनी कंपनी सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से NRL को 64 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद में चंदा कोचर ने वीडियोकॉन ग्रुप के प्रबंध निदेशक वी एन धूत से कथित रूप से प्राप्त 64 करोड़ को अपने पति की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल लिमिटेड यानी (NRL) में निवेश करके अपने खुद के उपयोग के लिए बदल दिया। 

CBI ने 2019 में दीपक कोचर के प्रबंधन वाली कंपनियों NRL, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, सुप्रीम एनर्जी, और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ कोचर दंपती और धूत को आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित 409 के तहत तहत रजिस्टर्ड एफआईआर में आरोपी बनाया था।

Tags: cbiFRAUD CASEICICI BankKochhar coupleNews1IndiaVenugopal DhootVideocon
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Being Human Jewellery Case: चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री को भेजा नोटिस, ज्वेलरी धोखाधड़ी मामले में मांगा जवाब

Being Human Jewellery Case: चंडीगढ़ कोर्ट ने सलमान खान और अलवीरा अग्निहोत्री को भेजा नोटिस, ज्वेलरी धोखाधड़ी मामले में मांगा जवाब

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

Being Human Jewellery Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री को चंडीगढ़ की एक अदालत ने Being...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Noida: जिला जज के तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की मौत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In