Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

BJP विधायक को अधिकारियों ने नहीं दिया सम्मान तो हो गए आग बबूला, कहा – “जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सब अधिकारी खड़े होई जावा करें…”

Juhi Tomer by Juhi Tomer
November 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, वायरल खबर, वायरल वीडियो, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Unnao: योगी आदित्यनाथ का यूपी में जलवा है, पर दबंग, गुंडे, माफियों के खिलाफ चलता उनका बुलडोजर है। वहीं अब अगर कोई भाजपा का विधायक किसी को धमकी दें तो क्या होना चाहिए,तब क्या बुलडोजर चलेगा या फिर कार्यवाही होगी वो तो बाद की बात है पर इससे पहले आपको बता दें कि गब्बर जैसी धमकी देने वाला एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बस फर्क इतना है कि गब्बर कहता है, सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा, पर इस वी़डियों में कहा जा रहा है कि ‘कई बार समझा चुके हैं जब अनिल सिंह आया करें तो खड़े हो जाया करो, नहीं तो… । ये वीडियों उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह का है।

बता दें कि उन्नाव जिले में विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक में जिले के सभी विधायक समेत अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में पुरवा के भाजपा विधायक अनिस सिंह भी पहुंचे। उनके पहुंचने पर अधिकारी अपनी कुर्सी से खड़े ही नहीं हुए तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा, “जब विधायक अनिल सिंह आया करें तो सभी अधिकारी खड़े हो जाया करें।

RELATED NEWS

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

January 27, 2026
UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

December 31, 2025

अब आपको वो सुनाते है जिस अंदाज में उन्होंने कहा –

“कई बार बताई चुके हैं, जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सब अधिकारी खड़े होए जावा करें. अब की तुमरे खिलाफ लिखा-पढ़ी कर दबें” विधायक ने आगे कहा, “जब विधायक फोन करे तो कम से कम फोन उठाई लिया करों, ई नाहीं हो एक चाही की तोहार चपरासी हमें फोन करे, यह न चल पाई, ई एक प्रथा चल गई है, मीटिंग मा अधिकारी बड़ी कुर्सी पा बैठ्ंहै और विधायक तो समझऊ जमीन पर बैठिहैं अबकी बार मीटिंग मा ऐसा हुआ को कुर्सीया पलट देब।भाई, देखिए हमरा प्रोटोकॉल जनता ने हमको सिग्नेचर कर अथराइज दिया है। चीफ सेक्रेटरी भी खड़े होता है, ये तुम सोग की धूर्तता है। जिसमें तुम्हारा दिमाग खराब हुई गवा है। हम एमएलए हमारे पास अगर कोई फोन करिहई तो वह आप, चपरासी नाहीं करिहए। सबसे बड़ी बात, मीटिंग से पहिले सब लिखा पढ़ी भेजा हिया करो। “

विधायक का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विकास भवन में जिला एकीकरण समिति की बैठक चल रही थी। पुरवा से विधायक अनिल सिंह मीटिंग में डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। वहीं उन्होंने अपने देर आने की वजह बताई कहा कि मैं बीमार चल रहा था इस वजह से देर में आया हूं। पूरवा विधायक अनिल सिंह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

कौंन है भाजपा विधायक अनिल सिंह

उन्नाव के पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने अपने राजनीति की शुरुआत बहुजन सनाज पार्टी से की थी। अनिल सिंह पहली बार साल 2017 में बसपा से विधायक बने थे।हालांकि, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर उनका हृदय परिवर्तन हो गया । दल बदल कानून की वजह से भाजपा ज्वाइन तो नहीं की थी लेकिन खुलेआम भाजपा की मीटिंग, कार्यक्रमों में दिखने लगे थे। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने पुरवा विधायक से भाजपा से ताल ठोंकी ।

सपा विधायक ने वीडियों को किया ट्वीट

कई बार समझा चुके हैं जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सबै लोगन खड़े हुई जावा करो ,ना खड़े हुइहौ तो ऐसी की तैसी कै देब ,

ये धमकी योगीजी के लाडले दबंग ,गुंडा ,माफिया ,भ्रष्टाचारी विधायक जी मौजूद सदन को दे रहे ,

योगीजी!
कि अपने इस अपराधी भाजपा विधायक पर बुलडोजर कार्यवाही कब करेंगे? pic.twitter.com/n1VysKMhQ4

— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) November 12, 2022

बता दें कि यह वीडियो समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ” ये धमकी योगी के लाडले, दबंद, गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारी विधायक जी मौजूद सदन को हे रहें हैं। योगी जी, अपने इस अपराधी भाजपा विधायक पर कार्रवाई कब होगी? कब बुलडोजर चलेगा?

Tags: latest unnao newsunnao local newsunnao newsup nrewsYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

expressway construction delay:उन्नाव जिले में दो बड़े एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे लोगों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलने की...

: BJP new Uttar Pradesh office plan

BJP Office Plan: लखनऊ में बनेगा नया हाईटेक प्रदेश कार्यालय, योगी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और तकनीक पर दिया जोर

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Lucknow BJP Office Plan: लखनऊ में नई विधानसभा निर्माण की चर्चा के बीच भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय की तैयारी...

रिलीज हुई उन्नाव के ‘लेडी सिंघम’ की दबदबे वाली मूवी, बुजुर्ग महिला को एक मिनट में डाली अनगिनत गाली

रिलीज हुई उन्नाव के ‘लेडी सिंघम’ की दबदबे वाली मूवी, बुजुर्ग महिला को एक मिनट में डाली अनगिनत गाली

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वह किसी की नहीं सुनती अर्जी। खुद को दबंग के सलमान खान खान बताती हैं और थाने में...

उन्नाव के ट्रैफिक दरोगा की रिलीज हुई रिश्वतखोरी वाली ‘पिक्चर’, ‘साहब’ ने कुछ तरह तरह से लिया 500 का नोट

उन्नाव के ट्रैफिक दरोगा की रिलीज हुई रिश्वतखोरी वाली ‘पिक्चर’, ‘साहब’ ने कुछ तरह तरह से लिया 500 का नोट

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...

Next Post

माता सीता और राम पर टिप्पणी कर निशाने पर आए विकास दिव्यकीर्ति की बढ़ने वाली है मुश्किलें, कई संगठनों ने की अब ये मांग

Ghazipur: हाथ में हंसिया लेकर धान के खेत में घुसी DM आर्यका अखौरी, काटी फसल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist