शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

उन्नाव जिले में बन रहे कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे तय समय पर पूरे नहीं हो सके। निर्माण में देरी से जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है और अब दोनों मार्गों के 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

expressway construction delay:उन्नाव जिले में दो बड़े एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे लोगों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन दोनों ही परियोजनाओं की तय समय-सीमा खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक इन सड़कों पर आम लोगों को सफर करने का मौका नहीं मिल सका है। यही वजह है कि जिलेवासियों में नाराज़गी और निराशा बढ़ती जा रही है।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद उन्नाव से लखनऊ की दूरी महज 35 मिनट में तय होने वाली है। वहीं कानपुर के लोगों को लखनऊ पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लगेगा। यह एक्सप्रेसवे रोज़ाना सफर करने वालों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होता, लेकिन फिलहाल यह राहत कागज़ों तक ही सीमित है।

RELATED NEWS

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

जून 18, 2026
Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

जून 17, 2026

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में कहां अटका काम

निर्माण एजेंसी भले ही एक्सप्रेसवे को लगभग पूरा बताया जा रहा हो, लेकिन लखनऊ के स्कूटर इंडिया चौराहे पर बने एलीवेटेड हिस्से में अभी भी काम बाकी है। इसी वजह से एक्सप्रेसवे को शुरू नहीं किया जा सका है।

एनएचएआई लखनऊ यूनिट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल वर्मा के अनुसार, स्कूटर इंडिया चौराहे के पास थोड़ा सा काम शेष है। जैसे ही यह काम पूरा होगा, एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 5 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था और इसे जुलाई 2025 तक पूरा किया जाना था।

छह लेन का आधुनिक एक्सप्रेसवे

यह छह लेन का एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ के पास से शुरू होकर बनी, कांथा और अमरसास होते हुए कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गंगाघाट क्षेत्र के कडेर पतारी गांव के पास समाप्त होता है। इसे कानपुर के उद्योग पथ से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ की आउटर रिंग रोड को भी इससे जोड़ा जाना है।

गंगा एक्सप्रेसवे भी तय समय से पिछड़ा

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर है। इसमें उन्नाव जिले का हिस्सा सबसे लंबा, करीब 104.8

किलोमीटर का है। इस एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब यह संभव नहीं लग रहा है।

मुख्य अभियंता आर.के. चौधरी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ अतिरिक्त कार्य बाद में मंजूर होने के कारण निर्माण में देरी हुई है। अब इसे जनवरी 2026 के अंत या फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुरू किए जाने की संभावना है।

जंक्शन बने, लेकिन सफर अभी दूर

हरदोई और उन्नाव की सीमा पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ा जंक्शन लगभग तैयार हो चुका है। सोनिक के पास कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जंक्शन बन गया है, लेकिन बांगरमऊ क्षेत्र और शादीपुर गांव के पास अभी भी इंटरचेंज का काम चल रहा है।
स्थानीय निवासी डिंकू सिंह और मनोज त्रिपाठी का कहना है कि देरी और कट न मिलने के कारण अभी तक क्षेत्र की जनता को इन एक्सप्रेसवे का कोई सीधा फायदा नहीं मिल पा रहा है। अब लोगों को सिर्फ उम्मीद है कि 2026 में यह इंतज़ार खत्म होगा।

Tags: Expressway Projectunnao newsUttar Pradesh development
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

Unnao Suicide: दोहरी त्रासदी, विवाहिता की आत्महत्या के बाद सेना में तैनात पति ने भी दी जान, दो मासूम हुये अनाथ

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Unnao Tragic Incident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Yogi Adityanath on Uttar Pradesh Development: सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

by SYED BUSHRA
जून 2, 2026

New Projects In Religious Cities, उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक महत्व वाले शहरों के विकास को नई गति देने की तैयारी...

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2026

Uttar Pradesh New Growth Story: उत्तर प्रदेश सरकार की साफ सोच है कि प्रदेश का कोई भी जिला या कस्बा...

Next Post
Garena Free Fire Max Redeem Codes

Garena Free Fire MAX Redeem Codes 31 दिसंबर 2025: फ्री गन स्किन और Gloo Wall पाने का मौका

RailOne app ticket discount offer

Ticket Discount: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, RailOne ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% की छूट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist