अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के एक गांव के खेत में एक महिला के साथ रेप के बाद हत्या करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने बताया है कि गुरुवार की सुबह खेत पर मूंग तोड़ने गई थी। पत्नी जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसे काफ़ी ढूंढने के प्रयास किया। जिसके बाद ज्वार के खेतों के बीचों-बीच पति को पत्वी खून से लतपथ अर्धनग्नावस्था में बदहवाश पड़ी हुई मिली।
महिला की हालत गंभीर
आपको बता दें कि महिला का गला दबाने के गहरे निशान समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान देखने को मिले हैं। जैसे कि महिला के कुछ जगहों पर दांतों से काटा गया हो। पति ने रेप के बाद हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
महिला को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डीआईजी ने बताया है कि महिला का उपचार जारी है। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।