Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav: मथुरा में योगी के बोल …, जहां दंगे होते थे, वहां प्लांट लग रहे , 32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता

by Juhi Tomer
April 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सीेएम योगी आदित्यनाथ ने आज मंच से ताबड़तोड़ तीखें हमले किे हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में लचर और भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्था ने मथुरा के विकास को रोक के रखा था। 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने मथुरा में समग्र विकास की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज यहां 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगी, उस दिन यहां द्वापर युग की भव्यता और दिव्यता दिखाई देगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद यूपी में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अकेले ब्रज क्षेत्र में ही 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए आप सभी से अपील करने आया हूं।

 हमारी सरकार ने 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि हमारी सरकार ने 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके यहां के समग्र विकास की कार्य योजना को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आज भारत बदल चुका है, तो हम भी बदलाव की इस प्रक्रिया में मौन नहीं रह सकते। इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े बड़े प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट, आईआईटी, एम्स जैसे निर्माण आज निश्चित समय में पूरे होते हैं। विरासत का सम्मान होता है। काशी, अयोध्या, केदारनाथ, महाकाल का पुनरोद्धार होता है। ये नया भारत है। इस नये भारत के सामर्थ्य के साथ हमें यूपी के सामर्थ्य को जोड़ना है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026

बिना भेदभाव विकास कार्यों को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। 38 हजार से अधिक परिवारों को आवास की सुविधा दी गई। यहां के 20 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पहले गरीबों को उजाड़ा जाता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। आज गरीब को मकान और स्वनिधि का लाभ दिया जा रहा है। निराश्रित महिला, दिव्यांगजन, वृद्धजनों को पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेके घूमते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। पहले शोहदों का आतंक होता था, आज सेफ सिटी है। पहले कूडे के ढेर होते थे, आज स्मार्ट सिटी हैं। पहले छिनैती, डकैती होती थी, आज आई ट्रिपल सी का गठन किया गया है, जहां से सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक की मॉनीटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की एक ही युक्ति, अपराधियों और गंदगी से मिले प्रदेश की मुक्ति।

कभी था गुंडों का अड्डा, कोसी कला में होते थे दंगे, आज दोनों की सूरत बदल गई : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाहरबाग कभी गुंडागर्दी का अड्डा बना हुआ था। आज स्थिति आप सबके सामने है। पहले कोसी कला में दंगा होता था। आज यहां पेप्सिको का प्लांट लग चुका है। जिस मथुरा-वृंदावन में कभी मांस-मदिरा की बिक्री होती थी, हमने उसपर पूरी तरह से रोक लगा दी। यहां की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा सकती। आज तीर्थ स्थल घोषित होते ही यहां बड़े स्तर पर कार्ययोजना के साथ काम हो रहा है। 84 कोसी परिक्रमा केवल अयोध्या में ही नहीं ब्रज में भी होने जा रही है। इस समय ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। जब ये जमीन पर दिखाई देने लगेंगी उस दिन यहां द्वापर युग जैसी भव्यता और दिव्यता दिखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अब मथुरा के नवनिर्माण की दिशा में कार्य हो रहे हैं। जैसे काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन गया। ऐसे ही बांके बिहारी के धाम का कार्य आगे बढ़ना चाहिए। हमें बरसाना, गोकुल, गोवर्धन को उसके पुरातन स्वरूप जैसी भव्यता देना है। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। ये नगर निकाय चुनाव इसी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद हेमा मालिनी, मथुरा से महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सहित सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के चेयरमैन पद प्रत्याशी और वार्ड से पार्षद पद प्रत्याशी मौजूद रहे।

Tags: CM Yogi Adityanathlatest up news in hinditodays up breakingUP Breaking NewsUP Nagar Nikay chunav 2023UP NewsUP Updates
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Next Post

डक वॉक पर आया Malaika Arora का रिएक्शन Rakhi Sawant भी बना चुकी है मजाक

Operation Kaveri: सूडान से स्वदेश आए भारतीय, जानें कहा तक पहुंचा पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन कावेरी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist