बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में नई सौर ऊर्जा नीति बनाएगी योगी सरकार, पांच वर्षों में 22000 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य

by Abhinav Shukla
सितम्बर 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, टेक्नोलॉजी, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

UP Solar Energy News: सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए नई नीति पर जोर दिया गया है।

सौर ऊर्जा विकल्पों पर जोर देते हुए सीएम योगी ने नई सौर ऊर्जा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को विकसित करने की योजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि अभी प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को ताप विद्युत घरों से पूरा किया जाता है। ऐसे में अगर सोलर एनर्जी पर जोर दिया गया तो फिर प्रदेश स्तर पर बड़ी राशि को कोयला की खरीद से बचाया जा सकता है। योगी सरकार इन विकल्पों का उपयोग करते हुए प्रदेश की आय को बढ़ाने की कोशिश में है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

योगी सरकार ने अगले 5 सालों में 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। साथ ही, कैदियों को भी सोलर पैनल तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे कम लागत में सोलर पैनल भी तैयार किए जाने में मदद मिल सकेगी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या को ‘मॉडल सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रही है। यह परियोजना अन्य शहरों के लिए मानक प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास निर्धारित समय से किए जाने का निर्देश सीएम की ओर से दिया गया। सीएम ने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन और भंडारण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश के लिए अनुकूल माहौल देना होगा। परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू की जाए।

योगी ने कहा कि सौर ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकर्ता कंपनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उपायों और अन्य सभी जरूरी सहयोग दिए जाएंगे। नई सौर ऊर्जा नीति तैयार करते समय औद्योगिक जगत से परामर्श करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। निवेशकर्ता संस्थाओं और कंपनियों की जरूरतों को समझ कर कार्य करने को कहा गया है। सभी पक्षों की राय लेते हुए व्यापक विमर्श के बाद नई नीति तैयार की जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा दिए जाने को लेकर हुई बैठक में साफ किया गया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा की तरफ अब शिफ्ट होना होगा। सीएम योगी ने वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा को सबसे उपयोगी माध्यम करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इस दिशा में प्रयास हुए हैं, लेकिन ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के लिए हमें और नियोजित और तेज प्रयास करना होगा। प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास किया जाना जरूरी है। पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों पर अपनी निर्भरता हमें कम करनी होगी। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई सौर ऊर्जा नीति तैयार करनी होगी। योगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले 5 सालों में 22,000 मेगावॉट सोलर पॉवर उत्पादन का होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि कारागार में बंद कैदियों को सौर ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएं। सौर ऊर्जा पैनल, एलईडी बल्ब आदि बनाने के लिए इनका उपयोग किया जाना चाहिए। सोलर रूफटॉप मॉडल को अपनाने और लागू करने के लिए एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाना उपयोगी होगा।

Tags: BJPcmyogiNews1IndiaSolar EnergyUP NewsUttar Pradeshyogi sarkar
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Honey Singh ने ऐसा क्या कहा, जिसे सुन Sunny Leone हुई पानी-पानी

काले लिबास में Hina Khan का गॉर्जियस लुक वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In