Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन, 2 गैंगस्टरों को दिखा योगी का रिएक्शन, डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

Web Desk by Web Desk
July 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से दूसरी बार सत्ता संभाली हैं, तब से लगातार आपराधियों के खिलाफ एक्शन में हैं, और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। बता दें की नोएडा पुलिस ने 2 गैंगस्टरों की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। इन गैंगस्टरों का नाम संजय गोयल और अंकुर उर्फ सोनी वर्मा है। संजय गोयल मेरठ जिले के थाना मोदीपुरम का निवासी है और अंकुर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। ये जानकारी पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने दी है।

संजय गोयल गैंगस्टर कानून में वांछित चल रहा था। उसकी संपत्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Noida Police)ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत शुक्रवार को कुर्क किया। वहीं अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है।

RELATED POSTS

: Diljit Dosanjh Modi meeting

साल के पहले दिन PM Modiऔर दिलजीत की हुई मुलाकात ,पर कंगना रनौत क्यों आई ट्रोलर्स के निशाने पर

January 2, 2025
Narendra Modi

’55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन….’,संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

December 14, 2024

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत एक अन्य मामले में वांछित अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है। वह गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है।

यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी का ‘हंटर’

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम योगी (CM Yogi) की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। ऐसे में ये सामने आया है कि इन 100 दिनों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 25 मार्च 2022 से लेकर एक जुलाई 2022 तक कुल 525 एनकाउंटर हुए है। इस दौरान 1034 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और 425 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। बदमाशों से हुई इस मुठभेड़ में 68 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मेरठ जोन में 193, बरेली जोन में 62, आगरा जोन में 55, लखनऊ जोन में 48, लखनऊ कमिश्नरी में 6, वाराणसी जोन में 36, गोरखपुर जोन में 37 और नोएडा कमिश्नरी में 44 एनकाउंटर हुए हैं।

माफियाओं की 192 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

योगी सरकार (Yogi Govt) माफियाओं को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एक तरफ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है। प्रदेश स्तर के 50 चिन्हित माफियाओं के अलावा डीजीपी मुख्यालय ने भी 12 माफियाओं को चिन्हित किया है। 25 मार्च 2022 से जून 2022 तक गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में कुल 192 करोड़ 40 लाख 34 हजार 582 रुपए की संपत्ति जब्त हुई है।

पुलिस ने 2,433 बदमाशों और माफियाओं को चिन्हित किया है। इसके अलावा 17,169 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,645 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 134 लोगों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 15 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है और 36 लोगों के खिलाफ एनएसए लगा है। 788 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है और 618 पर गुंडा एक्ट लगा है। इस दौरान 47 लोगों के लाइसेंस भी कैंसिल किए गए हैं और 719 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।

Tags: latest breaking newsnarendra modiyogi adityanth
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

: Diljit Dosanjh Modi meeting

साल के पहले दिन PM Modiऔर दिलजीत की हुई मुलाकात ,पर कंगना रनौत क्यों आई ट्रोलर्स के निशाने पर

by SYED BUSHRA
January 2, 2025

Diljit Dosanjh Modi meeting : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Narendra Modi

’55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन….’,संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

by Akhand Pratap Singh
December 14, 2024

Narendra Modi: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र...

PM Modi Guyana Visit

‘कोरोना के बाद दुनिया को एक नई विश्व व्यवस्था….’,गुयाना की संसद में बोले पीएम मोदी

by Akhand Pratap Singh
November 21, 2024

PM Narendra Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (21 नवंबर) को गुयाना संसद के विशेष सत्र को संबोधित...

Darbhanga AIIMS

Darbhanga AIIMS Foundation Stone: मंच पर पीएम मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार, फिर किया कुछ ऐसा… वायरल हो गया Video

by Mayank Yadav
November 13, 2024

Darbhanga AIIMS: दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब बिहार...

PM Modi

‘दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से…..’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

by Akhand Pratap Singh
October 31, 2024

PM Narendra Modi:  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि...

Next Post

जानिए ईद-उल-अजहा का महात्व, क्या थी वजह जो पैगम्बर ने दी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी

शिंजो आबे के सम्मान पर देशभर में झुकाए गए ‘राष्ट्रीय ध्वज’, जानें आखिर क्या होता है ‘राष्ट्रीय शोक’..!!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version