सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

’55 सालों तक एक ही परिवार का रहा शासन….’,संसद में कांग्रेस पर जमकर परसे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजर्षि टंडन और बाबा साहेब अंबेडकर जैसी महान हस्तियों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 14, 2024
in Breaking, देश
Narendra Modi

Narendra Modi

Share on FacebookShare on Twitter

Narendra Modi: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिस पर हमें गर्व है। संविधान के 75 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि देश के संविधान के 75 साल की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। पीएम ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजर्षि टंडन और बाबा साहेब अंबेडकर जैसी महान हस्तियों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनका योगदान अमूल्य है। इससे पहले जब प्रधानमंत्री सदन में पहुंचे तो उनका स्वागत ‘भारत माता की जय’ के नारों से किया गया।

‘सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है और यही हमारे लोकतंत्र की सफलता का आधार रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने में मील का पत्थर साबित होगा। भारत ने शुरू से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया। आज संसद में महिला सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

RELATED NEWS

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

सितम्बर 16, 2026
BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

सितम्बर 10, 2026

ये भी पढ़े: Sambhal News : तीन दशक बाद दीपा सराय में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, 46 साल बाद खुला हनुमान-शिव मंदि

‘अनुच्छेद 370 देश की एकता में बाधा बन रहा था’

पीएम मोदी ने कहा कि हम विविधता का जश्न मनाते हैं लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोग विविधता में विरोधाभास ढूंढते रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने की कोशिश करते रहे हैं जो एकता को चोट पहुंचाते हैं। इसके अलावा पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अनुच्छेद 370 देश की एकता में बाधा बन रहा था, इसलिए हमने धारा 370 को खत्म किया। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने देश की एकता और अखंडता पर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को इन चुनौतियों से पार पाकर एकजुट रहने की जरूरत है। देश की प्रगति और विकास की कुंजी उसकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब देश एकजुट होकर काम करता है, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज तेज गति से विकास कर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत का भविष्य उज्ज्वल है और यह विकास यात्रा निर्बाध जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जब नारी शक्ति आगे बढ़ेगी, तो देश भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

ये भी पढ़े: Jammu & Kashmir : आतंकवाद से जुड़ी दो वारदातों में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जाने पूरा मामला

Tags: 75 years of constitution Parliament sessionsLoksabha winter sessionnarendra modi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Smriti Irani Interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Next Post
इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति को हाथी पर रखकर निकाली थी गौरव यात्रा

Margashirsha Purnima 2024

कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, यहां जान लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In