शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राम नगरी अयोध्या में बने लता मंगेशकर स्मृति चौक का 28 को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

by Web Desk
सितम्बर 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में निर्मित लता मंगेशकर चौक का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से जुड़ेंगे। लता मंगेशकर की जयंती 28 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत लता मंगेशकर के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। बहन उषा मंगेशकर को निमंत्रण भेजा गया है।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के सचिव ने लता जी के परिजनों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मंशा है कि अपनी अयोध्या अध्यात्म, आस्था एवं संगीत के संगम से जगमग होती रहे। लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि उनकी स्मृति में एक चौक होगा। अब लता जी की जयंती पर इस चौक का उद्धघाटन किया जाएगा। एडीए की ओर से नया घाट क्षेत्र में लता मंगेशकर चौक का निर्माण किया जा रहा है। यहां मां शारदा की वीणा ही सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि लता स्मृति चौक का निर्माण करीब 7.9 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। नया घाट बंधा तिराहे को अब लता मंगेशकर चौक के नाम से जाना जाएगा। लता मंगेशकर की स्मृति में लगे वीणा की डिजाइन विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं पद्म पुरस्कार से अलंकृत रामवी सुतार ने किया है। चौक पर लगी वीणा दूर से दिखने लगी है।

ईओ संजीव यादव ने बताया कि इसमें लगी वीणा की लंबाई 10.8 मीटर है। स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए स्मृति चौक को बनाया गया है। यहां लता जी के जीवन और व्यक्तित्व को दर्शाने वाले महत्वपूर्ण पहलू जैसे संगीत क्षेत्र में उनकी उपलब्धि, आत्मा को छूने वाली उनकी आवाज, शालीन व्यक्तित्व आदि को भी स्थान दिया गया है। स्मृति चौक के मध्य में वाग्देवी सरस्वती का प्रतीक ”वीणा” के साथ-साथ अन्य शास्त्रीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित किए गये हैं। स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी गूंजेंगे। स्मृति चौक की डिजाइन नोएडा के रंजन मोहंती ने की है।

Tags: ayodhyalata mangeshkarNews1Indiapmmodi
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब अशोक गहलोत ने दी धामी सरकार को ये नसीहत

भाजपा बनाएगी बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार, लालु-नितीश का होगा सूपडा साफ: अमित शाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In