शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

भाजपा बनाएगी बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार, लालु-नितीश का होगा सूपडा साफ: अमित शाह

by Web Desk
सितम्बर 24, 2022
in चुनाव, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

पटना/किशनगंज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब हम पूर्ण बहुमत से सरकार में आएंगे। लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की उम्र हो गई है। साथ ही कहा कि जब सीबीआई राहुल गांधी से नहीं डरी तो तेजस्वी यादव से क्या डरेगी।

अमित शाह ने कहा कि सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना नहीं है। यह बिहार का हिस्सा है और बिहार में ही रहेगा। सबकी सुरक्षा होगी। किसी भी तरह से किसी को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। चुनाव की बात पर गृहमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। अभी हमारा फोकस-2024 लोकसभा का चुनाव है। इस चुनाव के तुरंत बाद हम बिहार के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे और उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे।

RELATED NEWS

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगस्त 7, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

अमित शाह ने बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजद के साथ गए, यह बात तो समझ में आती है लेकिन उन्होंने भाजपा को क्यों छोड़ा यह समझ से परे है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों बिहार को गुमराह कर रहे। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की रेस में कहीं नहीं है। वह कहीं से चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। यदि विपक्ष की तरफ से कोई उम्मीदवार होगा तो वह राहुल गांधी होंगे। शाह ने दावा किया कि वे यहां कम से कम 32 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। साथ ही कहा कि अब नीतीश कुमार के भाजपा में आने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और तेजस्वी यादव की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह दोनों नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं। ललन सिंह की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का जैसा डीएनए है वह लालू यादव का ही है। जैसा पिता होता है वैसा ही पुत्र होता है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को किशनगंज में प्रदेश भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेताओं के साथ बैठक कर अमित शाह ने 2024 लोकसभा चुनाव का मंत्र के साथ टास्क भी दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं को कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो।

Tags: amit shahbihar NewsLalu Prasad YadavNews1Indianitish kumar
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Next Post

25 सितंबर 2022- इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़े आज का राशिफल

Shardiya Navratri 2022: क्यों रखा जाता है नौ देवियों का उपवास, जानें नवरात्रों का इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist