Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

पूर्वोत्तर में केंद्र सरकार को बड़ी सफलता, ULFA ने किया त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर

Gautam Jha by Gautam Jha
January 1, 2024
in Latest News, देश, बड़ी खबर, विशेष
Big success for Central Government in North East, ULFA signs tripartite peace agreement
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को भारत पूर्वोत्तर राज्यों में एक असम में बड़ी सफलता मिली है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (ULFA) का तीन दशक से अधिक पुराना सशस्त्र संघर्ष अब खत्म हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में उल्फा (अरबिंद राजखोवा गुट) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद असम स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ गया है।

असम के भविष्य के लिए सुनहरा दिन करार दिया

इस त्रिपक्षी समझौते को लेकर अमित शाह ने इसे असम के भविष्य के लिए सुनहरा दिन करार दिया। शाह ने कहा कि शांति समझौते के बाद उल्फा के 700 सशस्त्र कैडर हथियार डालकर समाज के मुख्य धारा में लौट जाएंगे। उल्फा से पहले बोडो, आदिवासी, कार्बी और दीमासा उग्रवादी गुटों के साथ समझौता हो चुका है, जिससे करीब 7,500 से अधिक सशस्त्र कैडर मुख्य धारा में लौट चुके हैं। उल्फा से शांति समझौते के बाद इसकी संख्या में इजाफ़ा होगा और करीब 8200 सशस्त्र कैडर का हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटना असम में शांति के लिए बड़ी बात है।

RELATED POSTS

No Content Available

12 वर्षों बाद ULFA का शांति समझौते पर हस्ताक्षर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान असम में आई शांति के कारण 85 प्रतिशत इलाकों से आ‌र्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) अब हटा लिया गया है। उल्फा के साथ सरकार का समझौते के बाद जल्द असम पूरी तरह से अफस्पा से मुक्त हो जाएगा। गौरतलब है कि उल्फा के राजखोवा गुट ने 2011 में आपरेशन निलंबित करने का केंद्र और असम सरकार के साथ समझौता किया था। जिसके बाद 12 वर्षों की बातचीत के बाद अब इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो पाया है।

 कब क्या हुआ

  • 7 अप्रैल, 1979 : असम के शिवसागर में ऐतिहासिक अहोम-कालीन एंफीथिएटर रंग घर में उल्फा का गठन हुआ।
  • 1980 : कांग्रेस के राजनीतिज्ञों, राज्य के बाहर के व्यापारिक घरानों, चाय बागानों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निशाना बनाकर ULFA ने अपनी ताकत बढ़ानी शुरू की।
  • 1985-1990: राज्य की सकारात्मक गतिविधि को प्रभावित करने के लिए उल्फा ने  अपहरण, जबरन वसूली और हत्याओं की कई घटनाओं को अंजाम दिया।
  • 28 नवंबर, 1990 : उल्फा के खिलाफ सेना द्वारा आपरेशन बजरंग शुरू किया गया।
  • नवंबर 1990 :  केंद्र सरकार ने असम को अशांत क्षेत्र घोषित किया और सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) कानून लागू किया गया। इसी साल उल्फा को अलगाववादी और गैर-कानूनी संगठन भी घोषित किया गया।
  • 31 जनवरी, 1991 : आपरेशन बजरंग समाप्त।
  • 1991: उल्फा के खिलाफ सेना ने आपरेशन राइनो शुरू किया।
  • मार्च 1992 : ULFA दो गुटों में विभाजित हो गया। एक वर्ग ने आत्मसमर्पण कर दिया और खुद को आत्मसमर्पित उल्फा के रूप में संगठित किया।
  • 2004 : उल्फा सरकार से बातचीत के लिए राजी हुआ।
  • सितंबर 2005 : ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी के नेतृत्व में केंद्र के साथ तीन दौर की वार्ता हुई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।
  • दिसंबर, 2009 : उल्फा के शीर्ष नेताओं को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया और भारत प्रत्यर्पित किया गया।
  • अप्रैल 2023 : केंद्र ने उल्फा (वार्ता समर्थक) को प्रस्तावित समझौते का मसौदा भेजा।
  • 29 दिसंबर, 2023 : उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने केंद्र और असम सरकार के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते में क्या सब

  • असम के लोगों की सांस्कृतिक विरासत बरकरार रहेगी।
  • असम के लोगों के लिए बेहतर रोजगार के साधन राज्य में मौजूद रहेंगे।
  • इनके काडरों को रोजगार के पर्याप्त अवसर सरकार मुहैया कराएगी।
  • ULFA के सदस्यों को जिन्होंने सशस्त्र आंदोलन का रास्ता छोड़ दिया है, उन्हे मुख्य धार में लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
Tags: आ‌र्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा)यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (ULFA)शांति समझौता
Share197Tweet123Share49
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

No Content Available
Next Post
Prabhas Next Film

Prabhas Next Film : 'सालार' के बाद अब इस फिल्म में तहलका मचाने वाले हैं प्रभास, फैंस हुए उत्साहित

Team India PHOTO

IND vs SA: पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

CATEGORY

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा

SITE LINKS

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org
  • About us
  • Contact
  • Election Result
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version