• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

सियासी पिच पर क्लीन बोल्ड हुए बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट, बिचुकले को 94 तो वहीं ‘आजाद’ के ‘सारथी’ को मिले 155 वोट

Maharashtra Assembly Election 2024 News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनान 2024 में बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान को 155 वोट तो अभिजीत बिचुकले को 94 वोट मिले।

by Vinod
November 27, 2024
in TOP NEWS, राजनीति, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया में बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान अच्छा-खासा रूतबा रखते हैं। इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन से अधिक और फेसबुक पर 4.1 मिलीयन फॉलोअर्स वाले एजाज खान ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दांव आजमाया। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सिंबल पर मुम्बई की वर्सोवा सीट से चुनाव के मैदान में उतरे। घर-घर जाकर वोट मांगा, जीतोड़ मेहनत की।

जनता से नए-नए वादे किए। पर वोटर्स का दिल नहीं जीत पाए। जब चुनाव परिणाम आए तो एजाज खान को सिर्फ 155 वोट मिले। कुछ ऐसा ही हाल बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले का भी रहा। उन्हें भी सिर्फ 94 वोट मिले। इनसे 7 गुना वोट तो नोटा ले गया। ऐसे में अब दोनों को यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल करने के साथ ही कमेंट लिख रहे हैं।

Related posts

Bigg Boss

Bigg Boss 18 : अविनाश-ईशी की टूटी दोस्ती ? टाईम गॉड के टास्क से घर में दिखा उलटफेर

November 27, 2024
6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

November 23, 2024

वर्सोवा सीट से एजाज खान लड़ रहे थे चुनाव

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई। 23 नवंबर को मतगणना का कार्य शुरू हुआ। प्रदेश में महायुति की सरकार बन गई। यहां की वर्सोवा सीट से बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के सिंबल पर चुनाव के मैदान में थे। वहीं शिवसेना यूबीटी ने हारून खान को टिकट दिया था। बीजेपी की तरफ से डॉक्टर भरती चुनावी अखाड़े में थे। हारून खान को कुल 65396 वोट मिले, जबकि डॉ. भारती लवेकर को 63796 मत प्राप्त हुए। हारून खान 1600 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे। एजाज खान को इस सीट से सिर्फ 155 वोट मिले। एजाज से अधिक वोट नोटा को पड़े। एजाज बुरी तरह से चुनाव हार गए।

सोशल मीडिया पर एक करोड़ के करीब फॉलोअर्स

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट व एक्टर एजाज खान खुद को मुबंई का भाई जान बताते हैं। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह मुश्किल से वोटों के मामले में तीन अंकों तक पहुंच पाए हैं। इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन से अधिक और फेसबुक पर 4.1 मिलीयन फॉलोअर्स वाले एजाज खान आखिरी चरण की काउंटिंग के बाद भी केवल 155 वोट ही हासिल कर पाए हैं। ये आंकड़ा नोटा से भी बहुत ज्यादा पीछे है। नोटा को 1298 वोट मिले।

हाथ नहीं डालना, सब में चूहा नहीं होता

बता दें कि ये वही एजाज खान हैं जिन्होंने कभी यूट्यूबर कैरी मिनाटी से खुद को रोस्ट करने के लिए ऑन कैमरा माफी मंगवाई थी। दरअसल, कुछ समय पहले एजाज का कैरी से सामना हुआ। कैरी मास्क और टोपी पहनकर अपना चेहरा छुपाए हुए थे।एजाज खान ने उन्हें पहचान लिया था। वीडियो में एजाज कैरी का मास्क नीचे उतारकर बोलते हैं, ’ये कैरी है… कैरी ने मुझे रोस्ट किया था। अब मेरे फैंस को सॉरी बोल दो। इसपर कैरी ने कहा ’सर प्लीज’। तब इजाज ने कहा था, ’हर बिल में हाथ नहीं डालना, सब में चूहा नहीं होता, किसी में सांप भी हो सकता है।

बिचुकले 20वें स्थान पर रहे

बिग बॉस के चेहरे रहे अभिजीत बिचुकले भी सियासी पिच पर क्लीन बोल्ड हो गए। बारामती निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हुए उन्हें केवल 94 वोट मिले। इसके विपरीत, नोटा को 700 से अधिक वोट मिले, जो बिचुकले से लगभग सात गुना अधिक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ने युगेंद्र पवार को 100,000 से अधिक मतों से हराकर लगातार आठवीं बार सीट जीती। बारामती में 24 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें बिचुकले 20वें स्थान पर रहे।

मतदान में मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर पाए

2024 के लोकसभा चुनाव में अभिजीत बिचुकले ने भी सतारा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें सिर्फ़ 1,395 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के उदयनराजे भोसले उस सीट पर विजयी हुए थे। बता दें, अभिजीत बिचुकले और एजाज खान दोनों की राजनीतिक आकांक्षाएं चुनावी सफलता में तब्दील नहीं हो पाईं। उनकी भागीदारी ने रियलिटी टीवी से उनकी लोकप्रियता को उजागर किया, लेकिन मतदान में मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया।

Tags: Abhijeet Bichukalebigg bossejaz khan
Share196Tweet123Share49
Previous Post

आखिरकार पकड़ा गया लंगड़ा सिरियल किलर, 25 दिन में 5 युवतियों से रेप के बाद चलती ट्रेन में किया मर्डर

Next Post

‘जम्मू कश्मीर में आज पहली बार यह दिन….’,सुप्रीम कोर्ट में बोले PM Modi, जानें क्या कुछ कहा

Vinod

Vinod

Related Posts

Bigg Boss

Bigg Boss 18 : अविनाश-ईशी की टूटी दोस्ती ? टाईम गॉड के टास्क से घर में दिखा उलटफेर

by Gulshan
November 27, 2024
0

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है, जहां कंटेस्टेंट्स ने 52 दिन बिग...

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

by Gulshan
November 23, 2024
0

Ejaz khan : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती अभी भी जारी है। महाराष्ट्र में बीजेपी महायुति...

Salman Khan

shocking! बिग बॉस 18 होस्ट नहीं करेंगे Salman khan! सामने आई चौंकाने वाली वजह

by Akhand Pratap Singh
September 4, 2024
0

Salman khan : हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ, जिसके दौरान खबरें आई थीं कि सलमान खान...

Bigg Boss-18 को लेकर आई बड़ी अपडेट Salman Khan के साथ शो को होस्ट करते दिखेंगे, अब्दू रोजिक!

Bigg Boss-18 को लेकर आई बड़ी अपडेट Salman Khan के साथ शो को होस्ट करते दिखेंगे, अब्दू रोजिक!

by Neel Mani
August 10, 2024
0

नई दिल्ली: हर साल अपने नए सीजन के साथ कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने दर्शकों...

Next Post
PM Modi

'जम्मू कश्मीर में आज पहली बार यह दिन....',सुप्रीम कोर्ट में बोले PM Modi, जानें क्या कुछ कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Vijay Kumar Malhotra Passes Away:  मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

September 30, 2025
UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

September 30, 2025
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version