Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

Viral Statement: किसका हारे चुनाव मे जीत दिलाने का वीडियो वायरल, बना सियासी बहस का मुद्दा विपक्ष ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चुनाव जीत दिलाने की बात कही जा रही है। विपक्ष ने सवाल उठाए हैं,

by SYED BUSHRA
December 19, 2025
in Bihar Elections 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Political Storm Over Viral Statement: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि साल 2020 में एक उम्मीदवार 2600 वोट से हार रहा था, लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर उसे जीत दिलवा दी। साथ ही यह भी कहा गया कि इस बार उम्मीदवार 1600 वोट से हार गया, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं दी गई। इस बयान के बाद चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह बयान गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। सार्वजनिक मंच से मगही भाषा में दिए गए इस बयान में मांझी ने उस समय के जिलाधिकारी का भी जिक्र किया है, जो वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

RELATED NEWS

गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर  मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

May 23, 2026
Bihar Liquor Ban: क्या बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? आरजेडी की बागी नेता के बयान से तेज हुई सियासी बहस

Bihar Liquor Ban: क्या बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? आरजेडी की बागी नेता के बयान से तेज हुई सियासी बहस

March 6, 2026

खास बात यह है कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष लगातार वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाता रहा है। ऐसे माहौल में केंद्रीय मंत्री का यह कथित बयान विपक्ष के आरोपों को और हवा देता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस वीडियो को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

राजद ने जीतन राम मांझी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने लिखा कि यह भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक हैं, जो खुले मंच से चुनाव में हेराफेरी और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कर रहे हैं। राजद ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अब सच सामने आएगा और लोकतंत्र के नाम पर हो रहे खेल का पर्दाफाश होगा।

राजद का आरोप है कि मांझी इस बार 2025 के चुनाव में टिकारी विधानसभा सीट से हारने और पुराने तरीके दोबारा न दोहरा पाने का अफसोस जता रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या यही लोकतंत्र है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर जीतन राम मांझी ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है। मांझी ने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि वे मुसहर समाज के बेटे को बदनाम कर देंगे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह किसी से डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई अपने आप सामने आएगी।

वहीं, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के गया जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने कहा कि उन्हें इस तरह के वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है। उनका कहना है कि वीडियो सुनने और देखने के बाद ही वह इस पर कोई प्रतिक्रिया दे पाएंगे।

Tags: Bihar politics NewsJitan Ram Manjhi
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर  मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

गया में केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी, भाषण के दौरान मंच पर मचा हड़कंप, अंगरक्षक घायल, दो युवक हिरासत में

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi के कार्यक्रम के दौरान अचानक पत्थरबाजी की घटना सामने आई...

Bihar Liquor Ban: क्या बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? आरजेडी की बागी नेता के बयान से तेज हुई सियासी बहस

Bihar Liquor Ban: क्या बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? आरजेडी की बागी नेता के बयान से तेज हुई सियासी बहस

by SYED BUSHRA
March 6, 2026

Bihar Liquor Ban Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नई चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Rajya Sabha election: बिहार की राजनीति में हलचल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा

Rajya Sabha election: बिहार की राजनीति में हलचल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Nitish Kumar Rajya Sabha Decision: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा...

Pappu Yadav Arrested: 31 साल बाद नींद से जागी पुलिस, पूर्णिया सांसद को आधी रात को घर से उठाया , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Pappu Yadav Arrested: 31 साल बाद नींद से जागी पुलिस, पूर्णिया सांसद को आधी रात को घर से उठाया , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

by SYED BUSHRA
February 7, 2026

Pappu Yadav Arrested: कोर्ट वारंट के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसे पप्पू यादव ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।पूर्णिया...

Bihar liquor ban review manjhi remark

Liquor Ban: शराबबंदी पर फिर छिड़ी नई बहस,जीतन राम मांझी बोले, कानून सही, लेकिन क्रियान्वयन कमजोर

by SYED BUSHRA
December 10, 2025

Liquor Ban Debate in Bihar: बिहार की राजनीति में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।...

Next Post
UP Board practical exam strict rule

U P Board Exam: इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा होगी ज्यादा सख्त और पारदर्शी, CCTV और मोबाइल एप से होगी पूरी निगरानी

UP government jobs recruitment 2026

Recruitment: योगी ने दी हरी झंडी कब से होगी बंपर सरकारी भर्ती ,पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास में होगी भर्तियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist