Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनका जीवन सादगी, सेवा और विकास से जुड़ा रहा है। जानिए परिवार, शिक्ष‍ा, राजनीतिक सफर और गांव से सत्ता के शिखर तक पहुंचने की कहानी

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 21, 2025
in Bihar Elections 2025
Nitish Kumar tenth oath Bihar
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार ने आज अपने जीवन का ऐतिहासिक पड़ाव पार करते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे मूल रूप से नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था।

उनके पिता रामलखन सिंह स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे थे और आयुर्वेद के प्रसिद्ध चिकित्सक यानी ‘कविराज’ के रूप में जाने जाते थे। वे कांग्रेस के सदस्य भी थे और 1952 के पहले आम चुनाव में टिकट न मिलने के कारण चुनाव नहीं लड़ सके।

RELATED POSTS

Nitish Kumar

रिकॉर्ड 10वीं बार CM नीतीश की शपथ: ‘सादा जीवन’ के नेता की टीम में 90% करोड़पति मंत्री; देखें पूरी लिस्ट, सीट और दौलत का ब्यौरा

November 20, 2025
बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

October 22, 2025

नीतीश कुमार की माता परमेश्वरी देवी गृहणी थीं। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई सतीश कुमार आयुर्वेद के डॉक्टर हैं और गांव में ही रहते हैं। उनकी बहनें—उषा देवी, प्रभा देवी और इंदु देवी—गृहणी हैं।

परिवार और निजी जीवन

नीतीश कुमार का विवाह 1973 में मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ, जो पेशे से अध्यापिका थीं। वर्ष 2007 में उनका निधन हो गया। दोनों का एकमात्र बेटा है। नीशात कुमार। उन्होंने बीआईटी मेसरा, रांची से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन पसंद करते हैं।

गांव में हुआ जबरदस्त विकास

मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपने गांव कल्याण बिगहा को तेजी से विकसित किया। यहां थाना, सरकारी आईटीआई, प्लस-टू स्कूल, रेफरल अस्पताल, 24 घंटे बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर भारत का सबसे उन्नत इनडोर शूटिंग रेंज भी यहीं बन चुका है। गांव के लोगों का कहना है कि अब गांव शहर जैसा हो गया है और शपथ के बाद यहां जश्न का माहौल है।

शिक्षा और नौकरी

नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के गणेश हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुछ समय राज्य बिजली बोर्ड में नौकरी की लेकिन जल्द ही छोड़ दी।

कब-कब बने मुख्यमंत्री?—एक नजर में

3 मार्च 2000 – 10 मार्च 2000

24 नवंबर 2005 – 25 नवंबर 2010

26 नवंबर 2010 – 19 मई 2014

22 फरवरी 2015 – 19 नवंबर 2015

20 नवंबर 2015 – 26 जुलाई 2017

27 जुलाई 2017 – 12 नवंबर 2020

16 नवंबर 2020 – 9 अगस्त 2022

10 अगस्त 2022 – 28 जनवरी 2024

28 जनवरी 2024 – 19 नवंबर 2025

20 नवंबर 2025 – दसवीं बार शपथ

Tags: nitish kumarNitish Oath Ceremony
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Nitish Kumar

रिकॉर्ड 10वीं बार CM नीतीश की शपथ: ‘सादा जीवन’ के नेता की टीम में 90% करोड़पति मंत्री; देखें पूरी लिस्ट, सीट और दौलत का ब्यौरा

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Nitish Kumar Chief Minister for 10th time: बिहार की राजनीति में आज इतिहास रचा गया, जब नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड...

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के...

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

JDU की पहली लिस्ट में मुस्लिम चेहरे को नहीं मिली एंट्री, ‘छोटे सरकार’ समेत इन बाहुबलियों को नीतीश कुमार ने थमाया टिकट

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट...

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

Bihar Elections 2025: जेडीयू ने इन कैंडीडेट्स को दिया पार्टी का सिंबल, जानें अंनत सिंह को किस सीट से मिला टिकट

by Vinod
October 13, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नामों के चयन...

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, BJP-JDU खाते में आई 101-101 सीटें, चिराग समेत अन्य दल को मिली 41 सीट

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, BJP-JDU खाते में आई 101-101 सीटें, चिराग समेत अन्य दल को मिली 41 सीट

by Vinod
October 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय...

Next Post
UP Guru Tegh Bahadur holiday update

Holiday Update: क्यों बदली छुट्टी की तारीख, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी अब 24 नहीं, 25 नवंबर को

Kia Sorento

Fortuner प्रतिद्वंद्वी भारत में नज़र आयी Kia Sorento: कब होगी लांच, जानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version