Monday, November 16, 2026 7:38 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Bihar Elections 2025 » Jan Swaraj party: प्रशांत किशोर की हार पर पहली प्रतिक्रिया, हार की ली जिम्मेदारी, बिहार की जनता से मांगी माफ़ी

Jan Swaraj party: प्रशांत किशोर की हार पर पहली प्रतिक्रिया, हार की ली जिम्मेदारी, बिहार की जनता से मांगी माफ़ी

जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनसे चूक हुई है और वे आत्ममंथन करेंगे। जेएसपी 238 सीटें लड़कर भी एक सीट नहीं जीत सकी।

by SYED BUSHRA
19/11/2025
Prashant Kishor Bihar defeat reaction

Prashant Kishor First Reaction After Defeat:बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को करारी हार मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए पूरी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ली है। उन्होंने माना कि वह सरकार बदलने के अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। किशोर ने राज्य की जनता से साफ शब्दों में माफ़ी माँगी और कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन कहीं न कहीं कमी रह गई।

प्रशांत किशोर ने स्वीकार किया कि जनता को वह यह समझाने में नाकाम रहे कि उन्हें किस आधार पर वोट देना चाहिए और नई राजनीतिक व्यवस्था क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी बात का मन में भारी बोझ है, इसलिए वह 20 नवंबर को गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का मौन व्रत रखेंगे। उनके अनुसार, यह मौन व्रत उनके आत्मचिंतन और प्रायश्चित का हिस्सा होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हार बड़ी है, लेकिन इससे हिम्मत टूटने वाली नहीं है। उनका कहना था कि जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है और अब चुनावी वादों को पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि गलती उनसे हुई है, संगठन से नहीं, और वे अपनी कमजोरियों को दूर कर और मजबूत होकर वापसी करेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रशांत किशोर ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने कभी जाति, धर्म या समुदाय के नाम पर राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि न उन्होंने समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की, न किसी को बांटने का काम किया और न ही वोट खरीदने जैसी गलत हरकतें कीं। उनका कहना था कि गलतियाँ हो सकती हैं, लेकिन अपराध उन्होंने कभी नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता का भरोसा नहीं मिला, तो यह उनकी व्यक्तिगत कमी है। उन्होंने इस बात की सौ प्रतिशत जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह लोगों को अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाए, और यही उनकी सबसे बड़ी चूक रही।

जेएसपी का प्रदर्शन बेहद कमजोर

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जिसे कई विशेषज्ञ इस चुनाव में “एक्स फैक्टर” बता रहे थे, 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत सकी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार 10 प्रतिशत वोट भी हासिल नहीं कर पाए, जिसके कारण उनकी ज़मानत जब्त हो गई। पार्टी की ओर से सबसे बेहतर प्रदर्शन अभय सिंह का रहा, जो मढ़ौरा सीट से दूसरे स्थान पर रहे। यहां आरजेडी उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय ने उन्हें 27,928 वोटों के अंतर से हराया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Noida Passport Seva Kendra

नोएडा पासपोर्ट सेवा केंद्र का बड़ा विस्तार, अब 5 गुना तेजी से बनेंगे पासपोर्ट, खत्म हुआ लंबा इंतजार!

Tech News

भारत का पहला टचस्क्रीन फोन 15 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ क्या आप जानते हैं नाम?

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

POPULAR POST

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, सुबह कोहरा और दिन में धुंध का पहरा; तीसरे सप्ताह में कितना गिरेगा पारा?

November 12, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India