शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

Bihar Election Results: 25 सीटें जीतकर भी क्यों है RJD की हालत पतली ,जीत में छिपी हुई है कौन सी बड़ी चेतावनी

आरजेडी 25 सीटें जीतकर विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन 15 सीटों पर बेहद कम अंतर से मिली जीत बताती है कि उसका जनाधार कमजोर हुआ है। थोड़े से वोट बदलते ही नतीजे पूरी तरह पलट सकते थे।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 17, 2025
in Bihar Elections 2025
RJD narrow victory seats analysis
Share on FacebookShare on Twitter

Hidden Warning for RJD:बिहार चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरजेडी भले ही 25 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी हुई है, लेकिन इन सीटों की गहराई में जाएं तो तस्वीर उतनी मजबूत नहीं दिखती। दरअसल, आरजेडी की 25 में से 15 सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत का अंतर 10 हज़ार वोटों से भी कम रहा। यह बेहद पतला अंतर बताता है कि थोड़े से वोटों का इधर-उधर होना नतीजों को पूरी तरह बदल सकता था।

सबसे हैरान करने वाली सीट ढाका रही, जहां आरजेडी उम्मीदवार सिर्फ 178 वोट से जीत पाए। यहां बूथ-दर-बूथ मुकाबला इतना करीबी था कि 200 वोट भी इधर-उधर होते तो सीट हाथ से निकल जाती। इसी तरह जहानाबाद में 793, बोधगया में 881, मखदूमपुर में 1830 और टिकारी में 2058 वोट के छोटे अंतर ने चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया।
ब्रह्मपुर में जीत का अंतर सिर्फ 3220, महीशी में 3740, मधेपुरा में 7809 और रानीगंज में 8530 वोट रहा। इन सभी सीटों पर तिकोनी लड़ाई थी, और कुछ बूथों पर थोड़ा कम या ज्यादा मतदान भी परिणाम बदल सकता था।

RELATED NEWS

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

अगस्त 6, 2026
PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

अगस्त 4, 2026

10 हजार से कम अंतर से जीती गई सीटें

ढाका – 178
जहानाबाद – 793
बोधगया – 881
मखदूमपुर – 1830
टिकारी – 2058
ब्रह्मपुर – 3220
महीशी – 3740
मधेपुरा – 7809
वरसलीगंज – 7543
फतुहा – 7992
बिस्फी – 8107
मोरवा – 8671
रानीगंज – 8530
रघुनाथपुर – 9248
मटिहानी – 5290

हल्की बढ़त क्यों बन जाती है खतरा?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक जिस सीट पर जीत का अंतर बहुत कम होता है, वहां पार्टी की पकड़ कमजोर मानी जाती है। इसका मतलब यह है कि स्थानीय नाराजगी या पिछले कामकाज का असर अगली बार भारी पड़ सकता है। आरजेडी के लिए असली चिंता यह है कि उसका पारंपरिक वोट बैंक कई क्षेत्रों में कमजोर दिखा। खासकर कोसी, मगध और मिथिलांचल में पार्टी को उम्मीद के मुताबिक वोट ट्रांसफर नहीं मिला।

अगर मतदान पैटर्न में हल्का-सा बदलाव होता या कुछ बूथों पर थोड़ा ज्यादा मतदान हो जाता, तो आरजेडी की सीटें 25 से घटकर सिर्फ 10 पर आ सकती थीं। यह साफ करता है कि पार्टी की जीत मजबूत नहीं, बल्कि बहुत किनारे की जीत है। युवाओं का झुकाव कम होना, महिलाओं का अपेक्षित समर्थन न मिलना और कई सीटों पर मुस्लिम-यादव समीकरण का कमजोर पड़ना ये सभी वजहें आरजेडी को बेहद करीबी अंतर से जीत दिला पाईं। इसलिए यह नतीजे आरजेडी के लिए संकेत हैं कि आने वाले चुनावों में उसे जमीनी स्तर पर और मेहनत करनी होगी।

Tags: Bihar Election 2025Bihar PoliticsRJD Seats Analysis
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Prashant Kishor Wife

Prashant Kishor Wife: बिहारी बाबू पर कैसे आया असमिया डॉक्टर का दिल? बांकीपुर की जीत में क्या रही भूमिका

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Prashant Kishor Wife: बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत...

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Pappu Yadav Sadhu Row

Saints Furious :साधु वेश में दिखे पप्पू यादव, संतों का फूटा गुस्सा, पहचान और मंशा पर उठे तीखे सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

 Saints Furious: सांसद पप्पू यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनका साधु...

Next Post
Azam Khan

रामपुर का भूचाल! जेल की सलाखों के पीछे आज़म और बेटा अब्दुल्ला, 'दो पैन कार्ड' ने डुबोई सियासत! 7 साल की सज़ा सुन कोर्ट में मचा हड़कंप!

Shamli

'हाइवे किनारे' कोडवर्ड से हथियारों की सप्लाई! 200 संदिग्ध ATS की रडार पर, Telegram ग्रुप से आतंक का पाठ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist