शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

Folk singer notice:तेजस्वी यादव एक्शन मूड में ,कौन से चुनावी गानें जिस पर R J D ने भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस

RJD ने बिहार चुनाव के दौरान बनाए गए विवादित गानों पर 32 भोजपुरी गायकों को नोटिस भेजा है। पार्टी का आरोप है कि गानों को RJD से जोड़कर उसकी छवि खराब की गई।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025
in Bihar Elections 2025
Tejashwi Yadav Notice to Singers
Share on FacebookShare on Twitter

Tejashwi Yadav Action: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी सक्रियता के साथ उन मुद्दों पर काम कर रही है, जिन्हें पार्टी अपनी छवि के लिए नुकसानदायक मानती है। इसी क्रम में RJD ने 32 भोजपुरी गायकों को नोटिस जारी किया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान कुछ गानों को जानबूझकर RJD और उसके नेताओं से जोड़कर फैलाया गया, जिससे पार्टी की छवि खराब हुई।

RJD का आरोप पार्टी को नकारात्मक रूप में पेश किया

RJD ने साफ आरोप लगाया है कि कई गानों को इस तरह बनाया और प्रचारित किया गया, जैसे वे पार्टी से जुड़े हों। इनमें ‘सिक्सर के छह गोली छाती में’ और ‘लठिया के जोर से लनटेनवा’ जैसे गाने शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि ऐसे गीत लोगों में गलत संदेश फैलाते हैं और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इन गानों में न सिर्फ RJD का नाम लिया गया, बल्कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो पार्टी को नकारात्मक रूप में पेश करते हैं। RJD का कहना है कि बिना अनुमति किसी राजनीतिक दल या उसके नेताओं का नाम लेकर गीत बनाना या प्रचार करना उचित नहीं है। पार्टी इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ मान रही है।

RELATED NEWS

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

अगस्त 6, 2026
PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

अगस्त 4, 2026

भाजपा का पलट वार

दूसरी ओर, भाजपा ने इस पूरे मामले पर RJD को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा नेता प्रभात मालाकार ने कहा कि चुनावी सभाओं में कलाकारों की प्रस्तुति को RJD ने तब सराहा, लेकिन चुनाव हारने के बाद अब उन्हीं कलाकारों को दोष दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि RJD को हार से सबक लेना चाहिए, न कि कलाकारों पर आरोप लगाना चाहिए।

RJD ने गायकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे इन गानों के संदर्भ में अपना पक्ष लिखित रूप में दें। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो पार्टी कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर सकती है। RJD का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भ्रामक सामग्री न फैलाए।

पार्टी ने अपनी नोटिस में कहा है कि चुनाव के दौरान इस प्रकार के गाने जानबूझकर फैलाई गई गलत जानकारी लगते हैं, जिनका उद्देश्य राजनीतिक लाभ उठाना था। RJD का कहना है कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी में है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।

Tags: Bhojpuri Singers NoticeBihar PoliticsTejashwi Yadav Action
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Prashant Kishor Wife

Prashant Kishor Wife: बिहारी बाबू पर कैसे आया असमिया डॉक्टर का दिल? बांकीपुर की जीत में क्या रही भूमिका

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Prashant Kishor Wife: बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत...

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Pappu Yadav Sadhu Row

Saints Furious :साधु वेश में दिखे पप्पू यादव, संतों का फूटा गुस्सा, पहचान और मंशा पर उठे तीखे सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

 Saints Furious: सांसद पप्पू यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनका साधु...

Next Post
Maharashtra MMC Zone mass surrender

 ब्रेकिंग न्यूज़: नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक मोड़! MMC जोन के नक्सलियों ने सामूहिक सरेंडर की इच्छा जताई, मांगा सीजफायर

India Gate pollution protest clash

Protest for A Q I: इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर हंगामा मिर्ची स्प्रे से चार पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist