Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bihar: पुल हादसे पर नीतिश सरकार का बड़ा एक्शन, 6 ब्रिज गिरने से 11 इंजीनियर सस्पेंड

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 5, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, बड़ी खबर, राज्य
Bihar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar: बिहार में लगातार हो रहे पुल हादसों के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के जल संसाधन विभाग ने 11 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। यह कार्रवाई 6 पुल गिरने की घटना के बाद की गई है।

राज्य (Bihar) में पिछले 20 दिनों के भीतर बारिश और बाढ़ की वजह से 10 से ज्यादा पुल ध्वस्त हो चुके हैं। इनमें से सीवान और सारण जिलों में 6 पुल कुछ घंटों के भीतर ही गिर गए थे। ये पुल गंगा और गंडक नदी जोड़ो परियोजना के तहत छाड़ी नदी पर बने थे।

RELATED POSTS

Bihar elections, controversial statements

‘छोटा ओसामा’ का ज़हर! BJP CM ने RJD कैंडिडेट को बताया लादेन का वंशज, ललन सिंह बोले- ‘वोटर को घर में पैक करो!’

November 4, 2025
Bihar

क्या फिर बदलेंगी नीतीश कुमार की रुख? BJP पर CM की चुप्पी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, यहां समझें पूरा माजरा

November 4, 2025

11 इंजीनियरों के खिलाफ हुई कार्रवाई

इससे पहले जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने गुरुवार को कहा था कि 30 साल और उससे पुराने पुलों का सर्वे कराया जा रहा है। 15 दिनों के भीतर यह सर्वे पूरा हो जाएगा और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुल हादसों के लिए और भी इंजीनियरों और अन्य पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी की सीएम योगी से मांग, “हादसे की हो जांच, पीड़ितों को मिले न्याय

हादसे का जिम्मेदार कौन?

एसीएस चैतन्य प्रसाद ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि छाड़ी गंडकी नदी पर सीवान और सारण जिलों में बने पुलों के ध्वस्त होने के पीछे नहरों की उड़ाही करने वाले संवेदक और संबंधित इंजीनियर जिम्मेदार हैं। माना जा रहा है कि उड़ाही के दौरान पुलों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे इस नदी में पानी आने के बाद कई पुल-पुलिया ध्वस्त हो गए।

पुल हादसों के लिए आरजेडी जिम्मेदार -अशोक चौधरी

दूसरी ओर, बिहार में हो रहे पुल हादसों पर राजनीतिक बयानबाजी भी चल रही है। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने हाल ही में कहा कि पुल हादसों के लिए आरजेडी जिम्मेदार है क्योंकि महागठबंधन सरकार के दौरान डेढ़ साल तक पथ निर्माण विभाग तेजस्वी यादव के पास था।

वहीं, तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में ये पुल गिरे हैं, वे सत्ता में नहीं लौटेंगे। उन्होंने जेडीयू और बीजेपी को चुनौती दी है कि जितने भी पुल गिरे हैं, उनके टेंडर, निर्माण, शिलान्यास और उद्घाटन का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Tags: bihar
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bihar elections, controversial statements

‘छोटा ओसामा’ का ज़हर! BJP CM ने RJD कैंडिडेट को बताया लादेन का वंशज, ललन सिंह बोले- ‘वोटर को घर में पैक करो!’

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Bihar elections controversial statements: बिहार चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दल के...

Bihar

क्या फिर बदलेंगी नीतीश कुमार की रुख? BJP पर CM की चुप्पी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, यहां समझें पूरा माजरा

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले सियासी गलियारो का पारा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राजनीतिक पार्टियां...

Bihar

ट्रंप से डरते हैं मोदी!’ दरभंगा में राहुल का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वार: ‘अडानी-अंबानी के औजार हैं PM

by Mayank Yadav
October 29, 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी रण जोर पकड़ रहा है, जहां सभी राजनीतिक दल पूरी...

Bihar

Bihar Elections 2025: धार्मिक ध्रुवीकरण की बिसात पर सियासी संग्राम, बीजेपी का कड़ा एक्शन

by Mayank Yadav
October 27, 2025

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जैसे-जैसे गति पकड़ रहा है, सियासी गलियारों का तापमान विकास और...

Bihar elections

तेजस्वी का चुनावी बम! पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और ₹50 लाख का बीमा – क्या बदल जाएगा बिहार का समीकरण?

by Mayank Yadav
October 26, 2025

Bihar elections: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ा चुनावी...

Next Post
अर्जुन कपूर के बर्थडे में नहीं आई थी नज़र, अब मुंबई के सैलून के बाहर स्पॉट हुई Malaika Arora

अर्जुन कपूर के बर्थडे में नहीं आई थी नज़र, अब मुंबई के सैलून के बाहर स्पॉट हुई Malaika Arora

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: UP विधानपरिषद के उपचुनाव का आया रिजल्ट, जानिए किसने मारी बाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version