Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

पटना के फुलवारी शरीफ में मद्य निषेध विभाग ने नकली शराब बनाने के ठिकाने पर छापा मारा। टीम ने बड़ी संख्या में खाली बोतलें, स्प्रिट, रैपर, ढक्कन और पैकिंग उपकरण बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

by SYED BUSHRA
September 4, 2026
in बिहार

फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब तैयार करने वाले ठिकाने पर कार्रवाई की। गुरुवार को बैरिया बस स्टैंड स्थित पिलर नंबर 187 के पास हुई छापेमारी में तीन आरोपितों को पकड़ा गया। मौके से शराब की बड़ी संख्या में खाली बोतलें, स्प्रिट, रैपर, ढक्कन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई करीब दोपहर तीन बजे निरीक्षक मद्य निषेध सुनील साव के नेतृत्व में की गई।

गुप्त सूचना पर छापा

अधिकारियों को एक दिन पहले सूचना मिली थी कि बैरिया बस स्टैंड के आसपास अवैध तरीके से नकली शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलने के बाद टीम ने पहले बताए गए स्थान की निगरानी और रेकी की। जब जानकारी सही पाई गई तो अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद निरीक्षक सुनील साव के नेतृत्व में टीम गठित की गई और तय स्थान पर छापेमारी की गई।

RELATED NEWS

Jamui Minor Harassment Case

Jamui Case : दोस्त को बचाने आरोपियों से भिड़ा नाबालिग, सोशल मीडिया में छाया, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

September 23, 2026
Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

September 22, 2026

हजारों बोतलें मिलीं

छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें मिलीं। इनमें लाल रंग की रॉयल चैलेंज की करीब 1000 बोतल, रॉयल ग्रीन की 221 बोतल, काले रंग की 8 पीएम की 8 खाली बोतल और व्हीजल डायल्यूशन की 510 खाली बोतल शामिल हैं। इसके अलावा एक गैलन में करीब 15 लीटर तैयार शराब और दूसरे गैलन में 18 लीटर स्प्रिट भी बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री मिलने से टीम ने अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई है।

पैकिंग का पूरा इंतजाम

अवैध शराब तैयार करने के साथ उसकी पैकिंग की भी व्यवस्था मौके पर मिली। टीम ने शराब के रैपर, बड़ी संख्या में खाली ढक्कन, एक पंचिंग मशीन और दो हाइड्रोमीटर सेट बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, इन सामानों का इस्तेमाल शराब तैयार करने और उसे बोतलों में पैक करने की प्रक्रिया में किया जा रहा था। छापेमारी स्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युशरूपुर निवासी मणिकांत, आलमगंज निवासी अजीत कुमार और खाजेकला निवासी मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ कर नकली शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मद्य निषेध विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि तैयार शराब कहां सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नेटवर्क की तलाश जारी

छापेमारी टीम में निरीक्षक सुनील साव के साथ सहायक अवर निरीक्षक रुपेश कुमार और सिपाही संदीप, विनय व कृष्णा शामिल थे। विभाग अब बरामद सामान और आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ रहा है। अधिकारियों का फोकस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और नकली शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने पर है।

Tags: Bihar crimeFake Liquor

SYED BUSHRA

Related Posts

Jamui Minor Harassment Case

Jamui Case : दोस्त को बचाने आरोपियों से भिड़ा नाबालिग, सोशल मीडिया में छाया, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

by SYED BUSHRA
September 23, 2026

Jamui Minor Harassment Case:बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की छात्रा और उसके नाबालिग दोस्त के साथ कथित बदसलूकी का...

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

by Sadaf Farooqui
September 22, 2026

Bihar Crime Update: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित बदसलूकी व छेड़खानी के मामले में...

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
September 10, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case: किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक...

Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
September 9, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case:किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक नवविवाहिता...

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

Next Post
Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India