Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले ये बनना चाहती थी Anushka Sharma जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

इस अदाकारा ने Bollywood में एक से बढ़कर एक फिल्म की है। अनुष्का आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग स्किल और कड़ी मेहनत के चलते इस एक्ट्रेस ने काफी शोहरत हासिल की है।

नई दिल्ली: साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी तो आप लोगों को याद ही होगा। इस फिल्म से एक डरी सहमी सी लड़की जो बाद में अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते हुई नज़र आईं थीं। जी हां हम बात कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की। अनुष्का आज यानी 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

आज अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में शुमार होता है। इस अदाकारा ने Bollywood में एक से बढ़कर एक फिल्म की है। अनुष्का आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग स्किल और कड़ी मेहनत के चलते इस एक्ट्रेस ने काफी शोहरत हासिल की है।

लाखों दिलों पर राज करने वाली अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। 1 मई साल 1988 को अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा को बचपन से ही एक्टिंग करने का शोक था। एक आर्मी परिवार से होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने का सोचा जो कम ही लोग सोचते हैं। हालांकि इसमें उन्हें सफलता भी मिली।

आपको बता दें, शुरुआत में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार बनना चाहती थीं लेकिन इसके बाद उनका इंटरेस्ट मॉडलिंग की तरफ बढ़ा जिसके चलते उन्होंने मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट किए। इसके बाद साल 2007 में अनुष्का को पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2008 में उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। उनकी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्म और कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया।

11 दिसंबर साल 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने शादी रचा कर सभी को सरप्राइज दिया था। विराट से शादी के बाद उनकी एक बेटी है जिसका नाम वामिका है।

 

Exit mobile version