Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

ध्वजारोहण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 45वां स्थापना दिवस, 13 अप्रैल आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

Gulshan by Gulshan
April 6, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
45th foundation day of BJP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

45th foundation day of BJP : भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 6 से 13 अप्रैल के बीच प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर लगाया पार्टी का झंडा 

पार्टी कार्यालय को सजाने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया। 7 अप्रैल को बूथों पर कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 8 व 9 अप्रैल को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे।

RELATED POSTS

No Content Available

इसमें भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी। 10 से 13 अप्रैल तक पार्टी गांव/ बूथ चलो अभियान चलाएगी। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 13 अप्रैल को जिला स्तर पर अटल विरासत सम्मेलन होंगे एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी।

भाजपा आज सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी

इस दौरान पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की भाजपा की यात्रा और उसके उतार-चढ़ाव भरे सफर को विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा आज सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्‍थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। उससे पहले हम जनसंघ का हिस्सा थे। आज भाजपा देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ एक राष्ट्रवादी पार्टी भी बन गई है। भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी बुनियाद आजदी के तुरंत बाद 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।

45th foundation day of BJP

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद चुनाव में भाजपा को केवल 2 सीटें मिलीं। वहां से शुरू हुआ सफर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। आज भाजपा की लगातार 3 बार केंद्र में सरकार बनी। कल्याण सिंह के बाद राजेन्द्र गुप्ता भाजपा के अध्यक्ष रहे। भाजपा की सरकार बनने के बाद राजेन्द्र मंत्री बने. ओम प्रकाश, केसरीनाथ त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही और तमाम नेताओं के नेतृव में विकास यात्रा आगे बढ़ी। यूपी में लगभग ढाई करोड़ बीजेपी के सदस्‍य बने।

1918 मंडलों में भाजपा की टीम मौजूद

1980 के बाद महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अन्य मोर्चों का विस्तार किया गया। आज 1918 मंडलों में भाजपा की टीम मौजूद है। 1918 मंडलों में भाजपा शक्ति केंद्र बूथ तक काम कर रही है। 98 जिलों में संगठन को बांटा गया है। अभी 70 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। बूथ, मंडल जिला स्तर पर हम संगठन को आगे बढ़ाते है। योगी और मोदी के नेतृव में प्रदेश व देश में सरकार चल रही है। उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सदयता अभियान शुरू किया था। हमने बड़े पैमाने पर सदस्य बनाए हैं।

यह भी पढ़ें : सीतापुर के पिसावा में पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

संगठन चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली है। सभी वर्गों को मौका दिया गया। महिलाओं को भी अवसर दिया गया। 1989 में हमारे केवल 56 विधायक बने थे, तब से आज तक भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सजक है। आपात सामाजिक घटनाओं के बावजूद कार्यकर्ता को आगे लेकर चली है। हर जिले में हमारा कार्यालय हो इसकी व्यवस्था की है। आज यूपी में 87 जिला 5 क्षेत्रीय कार्यालय बने हैं।

1989 में भाजपा ने जीती थी कितनी सीट ?

भाजपा क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि आज भाजपा अभियानों के साथ जनता से संपर्क में रहती है। आज यूपी में 637 शक्ति केंद्र हैं. आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन देने का काम ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है।
उन्‍होंने बताया, साल 1989 में देश में 85 और यूपी में 8 लोकसभा की सीट पार्टी ने जीती। अटल जी ने देश में सबसे बड़ी पार्टी बनाई। 1989 में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के बाद भाजपा का वोट बैंक बढ़ना शुरू हुआ। 1989 में अटल जी के नेतृव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। योगी जी की सरकार में सेवा, सुशासन और सुरक्षा के तहत काम किए गए।

Tags: 45th foundation day of BJP
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
HMT Watche

HMT Watches : एक दौर की शान और अब भूली बिसरी याद, हर कलाई की जान यह घड़ी,जानिए इसका उदय और पतन

RBI Monetary Policy 2024

खत्म होगी लोन लेने की टेंशन! RBI के ऐलान से घटेंगी ब्याज दरें, EMI भी होगी हल्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version