Site icon News1India

‘दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो अरविंद केजरीवाल को झुका दे…, विधानसभा में बोल उठे CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कानून बनाकर दिल्लीवासियों के अधिकार छीन लिए, लेकिन जनता को आश्वासन देता हूं कि आपको आपके अधिकार वापस दिलाकर रहूंगा। हम किसी भी हालत में दिल्ली के काम को रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो केजरीवाल को झुका दे या तोड़ दें।

दिल्ली की जनता और केजरीवाल को झुका नहीं सकता- केजरीवाल

बताते चलें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र किया, दिल्ली में फ्री बिजली और पानी का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली वालों ने इज्जत कमाई है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘मेरे पास कुछ दिन पहले एक बीजेपी वाला आया था, वो कह रहा था कि तुम बीजेपी को सपोर्ट कर दो नहीं तो तुम्हें झुका देंगे या तोड़ देंगे। मैं उनको कहना चाहता हूं कि दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो दिल्ली की जनता और केजरीवाल को झुका दे या तोड़ दे। वहीं सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

केजरीवाल को याद आया अपना पुराना कार्यकाल

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि, “2013 के पहले 49 दिन के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को दिल्ली से खत्म कर दिया। पहली बार दिल्ली का कोई मुख्यमंत्री दो-तीन रात सड़क पर सोया था। उस समय के सबसे अमीर आदमी और नामचीन आदमी के खिलाफ FIR कराया था।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा,’केजरीवाल ने एक सड़क छाप सोशल मीडिया टीम को रखा हुआ है। जिस गुंडा प्रवृत्ति के इनके विधायक हैं उसी प्रवृत्ति की इनकी सोशल मीडिया टीम है। इनकी भाषा का स्तर देखिए, ऐसा लगता है इनके नेता विधानसभा में चर्चा करने नहीं बल्कि गुंडागर्दी करने गए हों।

 

Exit mobile version