Site icon News1India

Meerut News: बसपा पूर्व-सांसद के बेटे ने किया रेप, प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट, युवती को अब दे रहा जान से मारने की धमकी

मेरठ में बसपा से पूर्व सांसद और मेयर रहे मीट कारोबारी शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि दानिश अखलाक के खिलाफ परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिल्ली की एक लड़की मेरठ SSP दफ्तर जा पहुंची। जहां लड़की ने शिकायत की थी कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक ने उसके साथ मेरठ दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। नहाते हुए गलत वीडियो बनाया। पुलिस फिलहाल अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन न्यूज1 इंडिया इस खबर पर अपनी नजर लगातार गड़ाए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दानिश ने कि पीड़िता के साथ दरिंदगी

बता दें कि पीड़िता दिल्ली निवासी बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने SSP से दानिश अखलाक के खिलाफ शिकायत की थी। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम को अपना बताकर छात्रा को बुलाया। उसके साथ दरिंदगी की। SSP के आदेश पर दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल से CCTV की फुटेज ली जा रही है।

दानिश ने खुद को अविवाहित बताया

पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के युवक का मैसेज आया। अंजान मैसेज देखकर युवती ने परिचय पूछा तो दानिश कुरैशी ने अपना नाम दानिश अखलाक बताया। यह भी बताया कि मेरठ में बहुत अच्छे घर से है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। दानिश ने खुद को अविवाहित बताया। 20 अगस्त 2023 को दानिश छात्रा से मिलने के लिए दिल्ली के हौजखास रेस्टोरेंट में गया।

छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए बनाया शारीरिक संबंध

दानिश ने छात्रा को बताया कि उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रह चुके हैं। इसके बाद दानिश ने 22 अगस्त को छात्रा को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुलाकर कहा कि ये मेरा ही होटल है। छात्रा को होटल के मैनेजर का नंबर देकर उससे मिलने के लिए कहा गया। छात्रा दोपहर करीब तीन बजे होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसे द्वितीय तल पर रूम में ले जाकर बैठा दिया। छात्रा ने बताया कि कुछ देर बाद दानिश रूम में आया और उसने शराब पीना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध करने पर युवती को मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि इतना ही नहीं युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने इस मामले को लेकर विरोध करना चाहा तो युवक ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती होटल के कमरे में बनें टॉयलेट में नहाने गई तो सांसद के बेटे दानिश ने अपने मोबाइल में युवती के नहाते हुए वीडियो बना लिए। युवती को शक हुआ तो उसने बाहर आकर दानिश का फोन चेक किया। उसमें उसे अपने नहाते हुए न्यूड वीडियो भी मिले। युवती ने दानिश के फोन से वीडियो डिलीट कर दिया।

हिंदू लड़कियों को भी बनाया शिकार

वहीं युवती का कहना है कि उसने दानिश के फोन में और भी लड़कियों की चैटिंग देखी हैं, जिस पर दानिश ने आई लव माई वाइफ और आई माी डॉक्टर भी लिखा है। बता दें कि युवती ने कहा कि यह देखकर उसे यकीन हो गया है कि दानिश कोई चाल चल रहा है, झूठ बोल रहा है और इतना ही नहीं दूसरी हिंदू लड़कियों को भी अपने प्यार के जाल में फंसा कर उनसे बात करता है, जबरन झूठ बोलकर बुलाया और जबरन शारीरिक शोषण किया है।

पुलिस ने क्यों नहीं कि मामले की सुनवाई

दुष्कर्म पीड़िता युवती दिल्ली से शिकायत लेकर दो बार मेरठ आई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को दिनभर पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। सामान्य साइबर फ्रॉड का मामला बताती रही। शिकायत और वीडियो में युवती ने सरेआम सांसद उसके बेटे का नाम लिया, लेकिन पुलिस मामले में सांसद उसके बेटे का नाम लेने से बचती रही। जब मामला मीडिया में काफी उछला तो देर रात पुलिस ने युवती की शिकायत का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज किया गया।

Exit mobile version