मोदी ने ऐसा किया इशारा विपक्ष पर साधा निशाना? विशेष सत्र से पहले बोले PM मोदी, कहा- ‘रोने-धोने के लिए बहुत समय है’

पीएम मोदी ने आज संसद के सत्र के शुरू होने से पहले बड़ा संकेत दे दिया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुछ बड़े फैसले होंगे। विपक्षी दल भी लगातार दावा कर रहे हैं कि सरकार इस सत्र में कुछ बड़ा करने वाली है।

pm modi

PM Modi: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। उन्होंने विशेष सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए चंद्रयान-3 और जी-20 की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, मून मिशन की सफलता चंद्रयान-3, हमारा तिरंगा फहर रहा है। शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है। तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। जी-20 में भारत इस बात के सिए हमेशा गर्व महसूस करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने।

विपक्ष पर साधा निशाना 

वहीं इस बीच सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने जो बयान दिया है उससे सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा दिया है। उन्होंने संसद सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि ये सत्र छोटा जरूर है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि ये ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश आत्मविश्वास से भरा है। उसी समय संसद का ये सत्र शुरू हुआ है।

वहीं उन्होंने कहा है कि ये सही है कि ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से बहुत बड़ा है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि आज 75 साल की यात्रा एक नए मुकाम पर आरंभ हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा थी वो अत्यंत प्रेरक पल, अब नए स्थान पर उस यात्रा को आगे बढ़ाते समय नए संकल्प, नई ऊर्जा और नया विश्वास और 2047 में इस देश को विकसित देश बनाकर रहना है।

ये भी पढ़े:- संसद का स्पेशल सेशन होगा ‘खास’, 4 बिल, 4 बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नए सदन में अच्छाइयों के मूल्य बढ़ाने में कोई कदम नहीं छोड़ेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं वो इस नए संसद भवन में होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए अनेक प्रकार से महात्वपूर्ण है ये सत्र। पीएम ने कहा कि नए सदन में अच्छाइयों के मूल्य बढ़ाने में कोई कदम नहीं छोड़ेंगे। कल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है।

अब भारत की विकास यात्रा में कोई विघ्न नहीं रहेगा, निर्विघ्न रूप से भारत सारे सपने पूरे करेगा। इसलिए ये सत्र नए भारत के सारे सपनों को चरितार्थ करने वाला बनेगा। इसलिए ये सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है।

 

Exit mobile version