• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Women Reservation Bill: महिलाओं को मिलने वाला हक क्या जाती देखकर दिया जाएगा?

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास हो गया. लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी.

by Juhi Tomer
September 21, 2023
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, बड़ी खबर, विशेष
0
510
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। महिला सश्क्तिकरण और समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने में इस आरक्षण की बड़ी भूमिका होगी। एक तरफ महिलाओं के कदम राजनीति की ओर भी बढ़ेंगे तो दूसरी तरफ संसद में संख्या बल बढ़ने से वो अपने हक के लिए अपनी आवाज को उठा सकेंगी। वहीं इस फैसले को निश्चित तौर पर इसे क्रांतिकारी और ऐतिहासिक निर्णय भी कहा जा सकता है।

जातिगत कोटे की विपक्ष उठा रहा मांग 

जहां इस फैसले से हर कोई खुश नजर आ रहा है तो वहीं कुछ सियासी दल ऐसे हैं जो महिला आरक्षण में जातिगत कोटे की मांग करके इस बिल के व्यापक उद्देश्य पर पानी फेरने की कोशिश कर रहे हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि वो कैसे कांग्रेस तो इस फैसले का समर्थन कर रही है लेकिन सच ये है कि जहां एक तरफ कांग्रेस इस फैसले का समर्थन कर रही है तो वहीं काग्रेस मांग उठा रही है कि इसमें ओबीसी और दलित महिलाओ के लिए अलग से कोटे का प्रावधान होना चाहिए।

Related posts

Delhi News

अब दिल्ली से गाजियाबाद जाना होगा आसान, खुल सकता है नंदनगरी फ्लाईओवर 17

September 15, 2025
Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

September 15, 2025

महिला की कोई जात ही नहीं होती…

बता दें कि कांग्रेस ही नहीं दूसरी ओर कुछ अन्य दल भी हैं जो अल्पसंख्यक कोटे की मांग तक कर रहे हैं। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता हैं कि महिलाओं को मिलने वाला हक क्या अब जाती देखकर दिया जाएगा। ये बात इन्हें पता होनी चाहिए की असल में महिला की कोई जात ही नहीं होती। ऐसा मैं क्यों कह रही हूं ये भी जान लीजिए, जब महिलाओं पर लोग अत्याचार, उनका शोषण करते हैं तो तब ये समाज जात देखकर ऐसा नहीं करता है। उनके लिए तो उसका औरत होना ही काफी है।

क्या सच में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल चुका है?

आज का दौर उस पुराने दौर से काफी अलग है आज के दौर में महिलाएं को स्वतंत्रता तो हैं लेकिन आज भी अत्याचार और शोषण की शिकार हैं। आज भले ही महिला सशक्तिकरण की बात तो होती है लेकिन आखिर में इस पर भी फुलस्टॉप लग जाता है। अगर आप शांत दिमाग से एक बार आंख बंद कर इस समाज की असलियत को देंखे तो क्या सच में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल चुका है? जिस हिसाब से महिला सश्क्तिकरण की बात होती है वो भी सवाल खड़े करता है।

“सोनचीड़िया” फिल्म महिला सश्क्तिकरण की हकीकत बयान करती है

जो बात हर जगह हर समारोह में हर नेता ये कहता है महिलाए आज कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं तो क्या ये सच हैं? हम ये नहीं कहेंगी की इस ओर हमारी प्रगति नहीं हुई है, लेकिन हां कोशिश जरूर की जा रही है, लेकिन आज भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है।ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने अक्सर महिला सशक्तिकरण को उजागर किया है। उन्कि आज भी समाज में क्या स्थिति हैं उन्हें उजागर किया है। आपको याद होगा कि साल 2019 में एक फिल्म आई थी उसका नाम था “सोनचीड़िया”।

इस फिल्म को कई लोगों ने कई नजरिए से देखा। किसी ने इसमें चंबल की डाकू देखा तो किसी ने पुलिसिया मुठभेड़। लेकिन असल मायने में ये फिल्म महिला सश्क्तिकरण की हकीकत बयान करती है। इसमें एक सीन है, जिसमें बैंडिट क्वीन फूलन देवी का किरदार कर रही सम्पा मंडल इंदूमति तोमर का किरदार कर रही भूमि पेडनेकर से पूछती हैं कि रेप पीड़ित बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के बाद वो कहां जाएगी, उसका पति तो उसे मार डालेगा, ऐसे में वो उसके गैंग में क्यों नहीं भर्ती हो जाती।

यह भी पढ़े:- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, समर्थन में 454 वोट, 2 विरोध में

सोनचिड़िया फिल्म में छिपी है समाज की कड़वी सच्चाई

इसके जवाब में मुस्कुराते हुए इंदूमति कहती है, ”तुम्हारा मल्लाहों का गैंग है। मैं ठाकुर जाति की हूं.” इस पर फूलन देवी जोर से हंसती है। इंदूमति से कहती है, ”अभी तुम्हें बात नहीं समझ आई. ये ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया और शुद्र मर्दों की जाति होती है। औरतों की जाति अलग होती है। जो सबसे परे है सबसे नीच है।”सोनचिड़िया का संवाद भले ही फिल्मी हो, लेकिन इसमें हमारे समाज की कड़वी सच्चाई छिपी है। निर्भया कांड के दोषियों ने क्या उसकी जाति देखकर उसके साथ गैंगरेप किया था?

लखीमपुर खिरी में जो दो बहनों के पेड़ में लटके शव मिले थे को क्या उनके साथ जो रेप हुआ था वो जाती देखकर किया गया था? राष्ट्र अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों की रिपोर्ट के मुताबिक जिन 86 महिलाओं के साथ हर रोज रेप हो रहा है, क्या उनकी जाति देखी जाती है? यदि नहीं तो, महिला आरक्षण के लिए जाति क्यों देखी जा रही है?पहले कि अगर बात करें तो महिलाओं को समववेत रूप से आगे बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए।

 अपनी आजादी के लिए आज भी महिलाएं कर रही संघर्ष

आज भी महिलाएं अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रही हैं। नौकरी पेशा होते हुए भी परिवार की सारी जिम्मेंदारी वसे ही सम्भाल रही है। सच कहें को अब उनके ऊपर दोहरा दबाव है। परिवार और कर्म क्षेत्र दोनों का। आज भी उनका परिवार और पति उनके साथ वैसा ही व्यवहार कर रहा है, जैसे पहले होता आया है। ऐसे में उनके लिए परिस्थिति बदली कहां है। बल्कि जिम्मेंदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।  ये हर जाति और धर्म की महिलाओं का हाल है।

हमारे राजनेताओं को अपने राजनीतिक स्वार्थ से अलग हटकर इस बिल के उद्देश्य को समझना चाहिए. महिलाओं के हित के बारे में सोचना चाहिए। आरक्षण कितना सहायक होगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Tags: bollywood moviesEqual RightsLok SabhaParliamentSonchiriyaState AssembliesThe ConstitutionWomen Reservation Bill
Share204Tweet128Share51
Previous Post

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, समर्थन में 454 वोट, 2 विरोध में

Next Post

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Juhi Tomer

Juhi Tomer

Next Post
Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi News

अब दिल्ली से गाजियाबाद जाना होगा आसान, खुल सकता है नंदनगरी फ्लाईओवर 17

September 15, 2025
Muzaffarpur train accident two sisters death

Muzaffarpur Train Accident: बैंक कर्मी दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत,इलाके में शोक की लहर हादसा या साजिश

September 15, 2025
UP jaunpur bus accident news

Road accident: बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर ,जौनपुर सड़क हादसे में चार मरे नौ घायल

September 15, 2025
Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

September 15, 2025
Delhi BMW tragic road accident

Delhi News: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर,वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की दर्दनाक मौत पत्नी घायल

September 15, 2025
Delhi Breaking

Delhi Breaking : करोल बाग की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

September 15, 2025
Amit Khare

PM मोदी के पूर्व सलाहकार अमित खरे को मिली नई जिम्मेदारी! अब उपराष्ट्रपति के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

September 15, 2025
Jhansi

Jhansi में थानेदार को लेकर भाजपा विधायकों में टकराव, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ तबादला

September 15, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकार्ड! जानिए आज सुबह 15 सितंबर के ताज़ा रेट

September 15, 2025
Lucknow Power

Lucknow में बिजली संकट: लाखों लोग प्रभावित, स्मार्ट मीटरों से भी आ रहे गलत बिल

September 15, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version