Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भूमाफियाओं का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर बेखौफ भूमाफिया अवैध तरीके से नदी पर पुल का निर्माण करके प्लाटिंग कर रहा है।

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 21, 2023
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, विशेष
508
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भूमाफियाओं का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर बेखौफ भूमाफिया अवैध तरीके से नदी पर पुल का निर्माण करके प्लाटिंग कर रहा है। भूमाफिया के इस कदम से आसपास के किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर डिप्टी सीएम तक इसकी शिकायत की है। मुख्य मंत्री कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी लखनऊ डक्स जाँच के आदेश दिए हैं।

भूमाफिया बेखौफ होकर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने में जुटा

इसके बावजूद दबंग भूमाफिया बेखौफ होकर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने में जुटा हुआ है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने भूमाफिया के सामने घुटने टेक दिए हैं। मामला सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र का है। दादूपुर गांव के पीड़ित किसान बलराम सिंह चौहान का कहना है कि, उसकी पैतृक कृषि योग्य जमीनें राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में स्थित हैं। राजस्व ग्राम खाण्डेदेव में उनके खेत से कुछ दूरी पर ही स्थानीय है, जो कि आसपास के दर्जनों गांवों में सिंचाई का प्रमुख साधन है।

RELATED NEWS

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

March 11, 2026
greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

March 11, 2026

पीड़ित का कहना है कि, दबंग भूमाफिया मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ कुरैशी निवासी 1 सी लॉ प्लास , शाहनजफ रोड हजरतगंज ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में कुछ जमीनें खरीद रखी हैं। प्लाटिंग की आड़ में बिल्डर मोहम्मद आसिफ और उसके गुर्गे स्थानीय प्रशासन के वरदहस्त के चलते खाण्डेदेव व दादूपुर में ग्राम में स्थित नगवा नदी के किनारे की उपजाऊ जमीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:- Women Reservation Bill: महिलाओं को मिलने वाला हक क्या जाती देखकर दिया जाएगा?

भूमाफिया और उसके गुर्गों ने जबरन किया पुल का निर्माण 

यही नहीं भूमाफिया और उसके गुर्गों ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव के मजरा पुराहीखेड़ा में नगवा नदी पर जबरन एक पुल का निर्माण कर लिया है। इस पुल का निर्माण करने के बाद दबंग भूमाफिया ने गेट लगाकर ताला डाल दिया है। इस अवैध पुल के निर्माण से नगवा नदी /नाले के आस पास की सैकड़ो बीघे फसल के जलमग्न होने का खतरा मंडराया करता है। भूमाफिया ने पुल बनाकर दादूपुर ग्राम में आने वाली नगवा नाले/ नदी के दोनों किनारों की कई बीघे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है।

किसान का कहना है कि, भूमाफिया मोहम्मद आसिफ और उसके स्वामित्व वाली मुंतहा कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में नगवा नदी/नाले के एक किलोमीटर के दायरे में कई बीघे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ इस दबंग भूमाफिया ने दादूपुर और खाण्डेदेव में स्थित ग्राम समाज, बंजर और चरागाह की जमीन पर भी कब्ज़ा कर रखा है।

Tags: Latest Newslatest news in hindilatest up news in hinditodays up newsTop UP Newsup breaking news in hindiUP Crime News
Share203Tweet127Share51
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Girl Suicide Over iPhone Demand in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Student Suicide in Greater Noida West:दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गौड़...

jhansi lpg cylinder truck theft case up

LPG Cylinder Theft: गैस की किल्लत के बीच झांसी में LPG सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी, हाईवे पर खाली मिला वाहन

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

LPG Cylinder Theft in Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी से गैस सिलेंडर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां...

मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर कर दी हत्या, मां गंभीर घायल, बहन की हत्या कर फरार हुआ भाई

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
March 7, 2026

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...

Rampur Student Death Investigation Case

Rampur sucide casee: बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र की मौत, फोन कॉल के बाद फंदे पर लटका मिला जांच जारी

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Student Death Case: उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में...

Next Post
राज्यसभा PHOTO

लोकसभा से नारी शक्ति अधिनियम पास होने के बाद आज राज्यसभा में होगी चर्चा

कनाडा PHOTO

Canada पर भारत का अब तक का सबसे कड़ा रुख, कनाडाई नागरिकों की एंट्री पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist