सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Rampur sucide casee: बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र की मौत, फोन कॉल के बाद फंदे पर लटका मिला जांच जारी

रामपुर के स्वार में 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। रात में आए फोन के बाद घटना हुई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मोबाइल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई तलाश रही है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
Rampur Student Death Investigation Case
Share on FacebookShare on Twitter

Student Death Case: उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। थाना मिलकखानम क्षेत्र के गांव बमना में 19 वर्षीय छात्र समीर अहमद ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

रात में आया था फोन

गांव बमना निवासी मोहम्मद हसन का बेटा समीर अहमद 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि उसकी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली थीं। रविवार रात वह घर में सो रहा था। इसी दौरान देर रात उसके पास किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर चला गया। इसके बाद वह नीचे वापस नहीं लौटा।

RELATED NEWS

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

अगस्त 15, 2026
Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

जून 22, 2026

सुबह मिला फंदे से लटका शव

सोमवार सुबह जब परिवार के लोग ऊपर गए, तो समीर का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

समीर अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक छोटा भाई और तीन बहनें हैं। वह मिलकखानम के एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि आखिर रात में किसका फोन आया था और क्या बातचीत हुई थी।

मोबाइल से खुलेगा राज

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि रात में आए फोन के बाद ही छात्र ऊपर गया और फिर वापस नहीं आया। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकती है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

समीर के परिवार वालों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छा था और अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहता था। उनका कहना है कि बिना किसी वजह के वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

पिता विदेश में करते हैं काम

मृतक के पिता पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बताया गया है कि वह तीन महीने पहले घर आए थे, लेकिन वीजा पूरा होने पर वापस चले गए। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags: Rampur Student DeathUP Crime News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मई 25, 2026

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर...

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

by Kirtika Tyagi
मई 25, 2026

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक...

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
मार्च 7, 2026

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक...

Next Post

Aligarh Love Story: सास-दामाद की पुरानी कहानी में नया ट्विस्ट, अब किसके संग भागी, कौन से वायरल ऑडियो ने मचाया तहलका

PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist