राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Bhanvi Singh

Bhanvi Singh Case: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शामिल जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन घटनाओं के बीच, भानवी सिंह के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है।

सूचना मिली है कि लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भानवी सिंह (Bhanvi Singh) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आशुतोष सिंह ने उन पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

भानवी सिंह समेत एक अन्य पर केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, भानवी सिंह ‘दा प्रॉपर्टीज’ नामक कंपनी की निदेशक हैं। कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि षड्यंत्र और दबाव डालकर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया है। उनकी जगह भानवी सिंह ने अपनी बेटी को कंपनी का निदेशक बना दिया है।

यह भी पढ़े: NEET UG 2024 रिजल्ट: सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी, जानिए दुबारा नतीजों की वजह

आशुतोष सिंह का दावा है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इस्तीफा मंजूर किया गया और अब उनसे शेयर सरेंडर करने के लिए धमकी दी जा रही है। भानवी सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति पर भी केस दर्ज हुआ है।

जानिए कौन है भानवी सिंह

भानवी सिंह बस्ती के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था। भानवी बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं, जिनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से की थी। आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपनी मां मंजूल सिंह के साथ आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गईं।

Exit mobile version