बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 20, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, लखनऊ
Bhanvi Singh
Share on FacebookShare on Twitter

Bhanvi Singh Case: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शामिल जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन घटनाओं के बीच, भानवी सिंह के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है।

सूचना मिली है कि लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भानवी सिंह (Bhanvi Singh) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आशुतोष सिंह ने उन पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

RELATED NEWS

Bhanvi Singh

कुंडा के ‘राजा’ पर भारी पड़ीं ‘रानी’! भानवी सिंह का बड़ा धमाका— ‘अभी मैं हारी नहीं हूं’

जनवरी 20, 2026
सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

नवम्बर 23, 2025

भानवी सिंह समेत एक अन्य पर केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, भानवी सिंह ‘दा प्रॉपर्टीज’ नामक कंपनी की निदेशक हैं। कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि षड्यंत्र और दबाव डालकर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया है। उनकी जगह भानवी सिंह ने अपनी बेटी को कंपनी का निदेशक बना दिया है।

यह भी पढ़े: NEET UG 2024 रिजल्ट: सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट जारी, जानिए दुबारा नतीजों की वजह

आशुतोष सिंह का दावा है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इस्तीफा मंजूर किया गया और अब उनसे शेयर सरेंडर करने के लिए धमकी दी जा रही है। भानवी सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति पर भी केस दर्ज हुआ है।

जानिए कौन है भानवी सिंह

भानवी सिंह बस्ती के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था। भानवी बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं, जिनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से की थी। आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपनी मां मंजूल सिंह के साथ आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चली गईं।

Tags: bhanvi singhRaja Bhaiya
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bhanvi Singh

कुंडा के ‘राजा’ पर भारी पड़ीं ‘रानी’! भानवी सिंह का बड़ा धमाका— ‘अभी मैं हारी नहीं हूं’

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2026

Bhanvi Singh Battle: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के...

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया का यूपी में अलग ही रौला है। वह सूबे की सियासत में गजब...

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

by Vinod
अक्टूबर 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वो इधर-उधर की बात नहीं करते। जुबान से कभी भी अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलते। तर्कों...

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार...

Next Post
15 करोड़ फीस वसूलने वाली Kareena Kapoor Khan ने खुद को क्यों बताया स्ट्रगलर, यहां जानें पूरी रिपोर्ट

15 करोड़ फीस वसूलने वाली Kareena Kapoor Khan ने खुद को क्यों बताया स्ट्रगलर, यहां जानें पूरी रिपोर्ट

Amroha

Amroha News: दो दिन के अंदर दूसरा रेल हादसा, रेलवे ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के कई डिब्बे, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist