Site icon News1India

Akash Anand : पदों से हटाए जाने के बाद आया आकाश आनंद का पहला रिएक्शन, कहा – “आपका हुकुम सर आंखों पर…”

BSP, Akash Anand, Mayawati

Akash Anand : BSP चीफ मायावती ने तीसरे चरण के चुनाव वाले दिन ही अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के दो महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया था। इसको लेकर आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

मायावती के लिए आकाश (Akash Anand) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। जिसकी इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “पूरे बहुजन समाज के लिए क आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान सो जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे।“

मायावती ने आकाश को कब सौंपी थी कमान ?

मायावती ने आकाश को 10 दिसंबर को पार्टी की कमान सौंपते हुए उनको राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कॉर्डिनेटर के पद पर भी आसीम किया था।

ये भी पढ़ें : जैकलिन फर्नांडिस का चाहने वाला सुकेश बर्थडे पर देगा सुपर सरप्राइज़, लव लेटर लिख किया वादा

आपको बता दें कि अपने सीतापुर में दिए गए एक भाषण के चलते ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी के पदों से बर्खास्त किया था। उन्होंने भाषण में भाजपा की तुलना आतंकवादियों से कर डाली थी इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को वोट की जगह जूते मारने तक की बात कह दी थी।

Exit mobile version