Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली को मिली तीसरी महिला सीएम… साथ ये बने मंत्री, जानिए कैसे होगा विकास

राज निवास में आयोजित एक समारोह में आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 21, 2024
in Breaking, दिल्ली
Atishi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Atishi

दिल्ली में झुग्गी तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व सीएम को पुलिस ने लिया हिरासत में

June 10, 2025
दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

March 17, 2025

Atishi: आम आदमी पार्टी की नेता Atishi ने शनिवार, 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा राज निवास में आयोजित एक साधारण समारोह में दिलाई गई। आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

उनके साथ आप के विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं, जबकि अन्य मंत्री पहले भी अरविंद केजरीवाल सरकार में विभिन्न विभागों का संचालन कर चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को तिहाड़ जेल से जमानत मिलने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया।

सीएम Atishi और उनके मंत्रियों के बारे में जानें:

Atishi:

आतिशी, जो कालकाजी से विधायक हैं, पहले शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की सदस्य भी हैं और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है।

सौरभ भारद्वाज:

सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शहरी विकास, और पर्यटन जैसे विभागों का संचालन किया है और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कैलाश गहलोत:

नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने परिवहन, राजस्व और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। वह हाल ही में पूर्व सीएम की जगह तिरंगा फहराने के कारण चर्चा में आए थे।

गोपाल राय:

दिल्ली प्रभारी गोपाल राय सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने पर्यावरण और अन्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई है और अन्ना आंदोलन के समय से अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी रहे हैं।

इमरान हुसैन:

बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्रभावशाली नेता हैं। वे दो बार के विधायक रह चुके हैं और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे हैं।

मुकेश अहलावत:

सुल्तानपुर माजरा से दलित नेता मुकेश अहलावत पहली बार विधायक बने हैं। 2020 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था, और वे आतिशी के कैबिनेट में एकमात्र नए चेहरे हैं।

इस नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा देखने को मिलेगी।

आया 68 लाख का बिजली बिल, सदमे में पहुंचा परिवार, योगी की नगरी का हाल

Tags: Aam Aadmi PartyAtishichief minister
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Atishi

दिल्ली में झुग्गी तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व सीएम को पुलिस ने लिया हिरासत में

by Mayank Yadav
June 10, 2025

Atishi detained: दिल्ली के कालकाजी इलाके में झुग्गियों को हटाने की DDA की तैयारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं आम...

दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

by Ahmed Naseem
March 17, 2025

Delhi चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अब पंजाब सबसे अहम राज्य बन गया...

गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

by Vinod
March 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। विधानसभा चुनाव के बाद मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी उबर नहीं पाई थी...

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

by Vinod
February 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के नतीजे आठ फरवरी को आ गए। बीजेपी ने 48...

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

by Vinod
February 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें...

Next Post
आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, राजभवन में शपथ ग्रहण जारी, देखें वीडियो

आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, राजभवन में शपथ ग्रहण जारी, देखें वीडियो

Noida

Noida :'हवा में उड़ी-पुल पर लटकी', 10 सेकंड में दो बार मौत से बची, फ्लाईओवर पर खौफनाक मंजर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version