रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आया 68 लाख का बिजली बिल, सदमे में पहुंचा परिवार, योगी की नगरी का हाल

यूपी के गोरखपुर में एक उपभोक्ता ने ऐसा बिजली बिल प्राप्त किया है। बिजली विभाग के जेई ने कहा कि इस संबंध में बिल को सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

by Mayank Yadav
सितम्बर 21, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के एक उपभोक्ता को अचानक 68 लाख रुपये का बिजली बिल मिला, जबकि उन्होंने अपनी दुकान पर महज एक किलोवाट का कनेक्शन लिया था। उपभोक्ता हर महीने नियमित रूप से बिल जमा कर रहे थे, लेकिन अगस्त महीने में इतना भारी भरकम बिल आने से वे स्तब्ध हो गए हैं और अब समस्या का समाधान पाने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।

मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लिया था कनेक्शन

Gorakhpur पिपराइच क्षेत्र के निवासी डॉ. रामनरेश चौहान ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे और 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद घर पर खाली बैठना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उन्होंने एक मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने एक दुकान किराए पर ली और 14 दिसंबर 2020 को एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी ले लिया।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

हर महीने भरते थे नियमित बिल

डॉ. रामनरेश ने बताया कि जैसे ही उन्हें हर महीने का बिजली बिल मिलता था, वे तुरंत उसे जमा कर देते थे। लेकिन अगस्त महीने में 68 लाख रुपये का बिल देखकर वे चौंक गए। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद किसी और का बिल उनके पास आ गया है, लेकिन जब उन्होंने अपने नाम की पुष्टि की, तो सदमे में आ गए। परिवार के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि इतना बिजली उपयोग न करने के कारण समस्या का समाधान अवश्य होगा।

गलती कैसे हुई?

जब Gorakhpur बिजली विभाग ने बिल की जांच की, तो पता चला कि बिल उनके मोबाइल नंबर के अंकों के आधार पर बना दिया गया था। असल में उनका बिजली मीटर सिर्फ 3197 यूनिट ही चला था। इस गलती की पुष्टि होने पर उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके बावजूद वे अभी भी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं ताकि उनका बिजली बिल ठीक हो सके। डॉ. रामनरेश का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी कमजोर दिल वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक भी दे सकती है।

India vs Bangladesh Test Match : बांग्लादेश के लिए बढ़ी मुश्किलें, भारत ने रखा 515 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

बिजली विभाग का स्पष्टीकरण

इस मामले में बिजली विभाग के जेई का कहना है कि बिल को सुधारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि गलती किस स्तर पर हुई, तो उन्होंने बताया कि मीटर रीडर ने गलती से वास्तविक यूनिट की जगह उपभोक्ता का मोबाइल नंबर डाल दिया था, जिससे यह गड़बड़ी हुई।

 

Tags: gorakhpurPipraich
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
 Maharaja Bhupinder Singh

 Maharaja Bhupinder Singh ने खरीदा पहला प्राइवेट जेट, खरीदने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर 

Hardik Pandya, red ball

Cricket News : 5 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, क्या टेस्ट में भी आएंगे वापस?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist