Site icon News1India

Bareilly: बरेली से जुड़ते बैंगलोर धमाकों के तार, किसने बनाया प्लान, जानिए यहाँ

Bareilly

बेंगलुरु में पिछले दिनों एक कैफे में धमाका हुआ था। एनआईए इस मामले की जांच कर रही थी। अब बेंगलुरु में हुए इस विस्फोट के तार बरेली,(Bareilly) उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। NNIA की लखनऊ शाखा की एक टीम ने बरेली में एक मौलाना के घर पर छापा मारकर मौलाना से पूछताछ की है।

भारी पुलिस दल के साथ पंहुचा था NIA

एनआईए की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौलाना के यहां छापेमारी करने आई थी. वे उसे पकड़कर थाने ले गए। बताया जा रहा है कि मौलाना से इस दौरान लगभग पांच घंटे पूछताछ की गई। एनआईए की टीम मौलाना के घर पहुंची, लेकिन मौलाना वहाँ नहीं था। पुलिस ने फिर उसके पिता को उठाया। फिर मौलाना को धार्मिक स्थान से पुलिस ने पकड़ा और उसे थाने ले गया। मौलाना से करीब पांच घंटे की पूछताछ की गई।

LokSabha 2024:सपा का 45 तीरंदाजों का दल, 15 सीटों पर तीर कब?

बेंगलुरु के कैफे में हुए धमाके और बरेली के मौलाना से पूछताछ एनआईए कर रही है। यह धमाका किसके द्वारा किया गया है, इसकी जांच अभी भी जारी है। एनआईए की लखनऊ शाखा बरेली की धौंराटांडा चौकी की फोर्स को लेकर वार्ड नंबर पांच में रहने वाले मौलाना मोहम्मद उमैर के घर पहुंची।

जब पुलिस ने दी दबिश तो घर पर नहीं थे मौलाना

एनआईए की टीम पुलिस के साथ मौलाना के घर पहुंची, लेकिन मौलाना वहां नहीं था। एनआईए की टीम ने मौलाना के पिता शोएब को धौंराटांडा लेकर पहुंचा। NIAM की एक टीम ने मौलाना को यहां एक धार्मिक स्थान पर उठाया और उसे भोजीपुरा थाने ले गई। एनआईए अधिकारियों ने यहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ की, बताया जा रहा है।

Varun Gandhi letter : आखिरी सांस तक पीलीभीत से रिश्ता, टिकट कटने के बाद वरुण गांधी की भावुक चिठ्ठी

धमाके के बाद से गायब था मौलाना

बेंगलुरु में धमाके के बाद से मौलाना गायब था। बेंगलुरु में एक धार्मिक स्थान पर वह नमाज पढ़ाता था। माना जाता है कि मौलाना विदेश जाना चाहता था। कर्नाटक की एनआईए शाखा ने लखनऊ शाखा को मौलाना उमैर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ विभाग सक्रिय हो गया और मौलाना उमैर की जांच की गई।

गिरफ्तार नहीं हुए मौलाना, पुलिस रखेगी नजर

सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई दिनों से मौलाना को खोज रही थीं. मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु बम धमाके के बाद से ही मौलाना गायब हो गया था। सुरक्षा एजेंसी उसे खोज रही थी। लेकिन यह हाथ नहीं आ रहा था। इसका कोई संकेत भी नहीं था। एनआईए की लखनऊ शाखा और यूपी खुफिया एजेंसी को मौलाना की जानकारी मिली। अंततः मौलाना की जगह पता चली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। NAIA दल ने मौलाना को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज उसके घर भेजे गए हैं। एनआईए और पुलिस भी मौलाना पर नज़र रखेंगे।

Exit mobile version