Site icon News1India

UP Politics: यूपी की सियासत में ‘सर्वेंट’ शब्द कि एंट्री, ब्रजेश पाठक की बदली पहचान, जानिए क्या है नया खेला

उत्तर प्रदेश में इस वक्त सियासत का मौहाल लगातार गरमाया हुआ है। इन दिनों एक शब्द को लेकर महायुद्ध छिड़ा हुआ हैं और वो शब्द है ‘सर्वेंट’। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से ‘सर्वेंट’ डिप्टी सीएम बताए जाने पर ब्रजेश पाठक ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो बदल लिया है। खुद को सर्वंट बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है। इससे पहले ब्रजेश पाठक के बायो में डिप्टी सीएम लिखा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल गुरुवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गोमती नगर स्थिति लोहिया पार्क में माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सर्वंट बता दिया। अखिलेश यादव के तंज पर उपमुख्यमंत्री पाठक ने एक्शन लेते हुए वीडियो जारी किया है।

उन्होंने सर्वेंट डिप्टी सीएम बुलाने पर अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं जनता की सेवा करता हूं और अखिलेश यादव राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हैं और पिता मुलायम सिंह यादव भी मुख्यमंत्री थे। जहां तक मेरा प्रश्न है तो मैं जनता का सेवक हूं और जनता की नौकरी करता हूं।

एक्स पर नाम के आगे ब्रजेश पाठक ने लगाया ‘सर्वेंट’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सर्वेंट कहे जाने पर कहा कि जनता का नौकर होने पर मुझे गर्व है। इतना ही नहीं उन्होेंने एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट ब्रजेश पाठक लगा दिया। कहा जा रहा है कि ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के सर्वेंट वाले बयान को ही सियासी मुद्दा बना लिया है। यही वजह है कि अब वे खुद को जनता का नौकर बताकर यह दर्शा रहे हैं कि अखिलेश यादव ने सेल्फ गोल कर लिया है।

 

 

Exit mobile version