Jharkhand politics : विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में चंपई सोरेन की सरकार पास, समर्थन में 47 और विपक्ष में 29 मत

फ्लोर टेस्ट

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े। जिसके बाद झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी रहेगी। जिसके मुखिया चंपई सोरेन ही रहेंगे। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के बाद सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

फ्लोर टेस्ट में सरकार को 47 विधायकों का समर्थन 

गौतलब है कि आज से झारखंड विधानसभा में 2 दिनों के लिए विशेष सत्र बुलाया गया। सत्र के पहले दिन की शुरुआत आज राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से विश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिस पर चर्चा के बाद प्रस्ताव को लेकर मतदान हुए। मतदान में महागठबंधन सरकार के पक्ष में  47 जबकि विपक्ष में 29 वोट मिले। इससे पहले महागठबंधन ने 47 विधायकों का सरकार पर समर्थन होने की बात कही थी। विश्वास प्रस्ताव में भी आँकड़े वही थे।

Jharkhand politics : चंपई सरकार का आज होगा विधानसभा में बहुमत परीक्षण , पूर्व मुख्यमंत्री भी करेंगे वोट

गिरफ्तारी की पटकथा पहले से लिखी जा रही थी : सोरेन 

इससे पहले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे। जहां प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी और  ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी की पटकथा पहले से लिखी जा रही थी और गिरफ्तारी सुनियोजित तरीके से हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा क्योंकि दलित और आदिवासियों के आंसुओं का कोई मोल नहीं है।

Exit mobile version