रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफ़े के बाद चंपई सोरेने ने मुख्यमंत्री बनने के लिए राज्यपाल को 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र सौंपा था। जिसके बाद राज्यपल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। और बहुमत साबित करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया था।
विधायकों का लिखित समर्थन
विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि महागठबंधन सरकार के पास 43 विधायकों का लिखित समर्थन है। गौतलब है कि 2 फरवरी को महागठबंधन सरकार के लिए चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। जिसके बाद उन्हें बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 10 दिनों का समय दिया था। लेकिन पार्टी में किसी तरफ की फुट आशंका को लेकर JMM-कांग्रेस के 37 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया था। सभी विधायकों को रविवार शाम विशेष विमान से रांची लाए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहेंगे सदन में मौजूद
5 और 6 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जिस दौरान सदन में आज बहुमत साबित करने के बाद कल चंपई सोरेन कैबिनेट में मंत्रीमण्डल का विस्तार होगा। जिसमें नए चेहरों को मौका मिल सकता है। उधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सत्र के पहले दिन आज विधायकों की परेड होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। ईडी ने उन्हें सदन में वोट के लिए इजाजत दे दी है।
झारखंड में सीटों का गणित
कुल सीट – 81
सत्ता पक्ष – 48
- जेएमएम -29
- कांग्रेस -17
- आरजेडी -1
- सीपीआई माले -1
विपक्ष – 32
- बीजेपी -26
- एनसीपी -1
- एजेएसयू – 3
- निर्दलीय -2
एक सीट खाली है।