बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Chandigarh Court Firing : चंडीगढ़ कोर्ट में अचानक फायरिंग ने सभी को दहलाया, AIG ने अपने ही दामाद पर चलाई गोली

पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दामाद कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी था।

by Gulshan
अगस्त 3, 2024
in Breaking, TOP NEWS, क्राइम, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Chandigarh Court Firing : चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। यह घटना एक मैरिज डिस्प्यूट के सिलसिले में फैमिली कोर्ट में हुई, जहां दो पक्ष मौजूद थे। इस दौरान पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दामाद हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी था।

जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, आरोपी ने बाथरूम जाने की बात की। इसके जवाब में दामाद ने कहा कि वह उसे रास्ता दिखा देगा, और दोनों कमरे से बाहर निकल गए।

RELATED NEWS

Sukhbir Badal Attack: गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर फिर हमला, नांदेड़ में कृपाण से किसने किया वार

Sukhbir Badal Attack: गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर फिर हमला, नांदेड़ में कृपाण से किसने किया वार

अगस्त 13, 2026
Punjab News

पंजाब में अखबार देरी विवाद, पुलिस ने बताया इंटेलिजेंस अलर्ट, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला!

नवम्बर 3, 2025

अचानक कोर्ट में हुई धमाकेदार फायरिंग

इसी दौरान आरोपी(Chandigarh Court Firing) ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोलियां युवक को लगीं, एक गोली कमरे के दरवाजे पर लगी, और दो गोलियां खाली चली गईं। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें : शिमला में सैलाब से मची तबाही, 36 लोग मलबे में दफन, डराने वाली तस्वीरें
इसके बाद, घायल आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को एक कमरे में बंद करके हिरासत में लिया और थाने ले गई। दोनों परिवार मध्यस्थता सत्र के लिए जिला अदालत पहुंचे थे, लेकिन हरप्रीत सिंह की हत्या उनके ससुर ने ही कर दी।

कोर्ट में घटना के बाद काफी भीड़ जमा हो गई। हरप्रीत अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद में फंसा हुआ था और मामले की सुनवाई के लिए जिला अदालत पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, यह मामले की तीसरी मध्यस्थता सुनवाई थी। पिछले साल नवंबर में, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के मानवाधिकार सेल के तत्कालीन सहायक महानिरीक्षक मलविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करने, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और सरकारी कर्मचारियों से रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था।

Tags: ChandigarhChandigarh Firing NewsPunjab Newspunjab police
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sukhbir Badal Attack: गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर फिर हमला, नांदेड़ में कृपाण से किसने किया वार

Sukhbir Badal Attack: गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर फिर हमला, नांदेड़ में कृपाण से किसने किया वार

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Sukhbir Badal Nanded Attack: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के...

Punjab News

पंजाब में अखबार देरी विवाद, पुलिस ने बताया इंटेलिजेंस अलर्ट, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला!

by Gulshan
नवम्बर 3, 2025

Punjab News : पंजाब में रविवार को कई जिलों में अखबारों की डिलीवरी देरी से पहुंचने पर आम आदमी पार्टी...

Punjab News

पंजाब में खेलों की क्रांति! 3100 स्टेडियमों का शिलान्यास, हर गांव में खिलाड़ियों को मिलेगा मैदान और मौका

by Gulshan
अक्टूबर 9, 2025

Punjab News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से...

Punjab News

पंजाब में अब होगा ₹10 लाख तक फ्री इलाज! जानिए कैसे मिलेगा आपका सेहत कार्ड…

by Gulshan
जुलाई 8, 2025

Punjab News : पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की...

Punjab News

पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध, 16,000 गिरफ्तार, ₹11,000 करोड़ की वसूली

by Gulshan
जून 9, 2025

Punjab News : पंजाब को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार ने अपने अभियान को और...

Next Post
Paris Olympic 2024 में विवादों के बाद दिखे, प्यार भरे लम्हें, गर्लफ्रेंड के गोल्ड जीतते ही ब्वॉयफ्रेंड ने हाथ पकड़कर सबके सामने…

Paris Olympic 2024 में विवादों के बाद दिखे, प्यार भरे लम्हें, गर्लफ्रेंड के गोल्ड जीतते ही ब्वॉयफ्रेंड ने हाथ पकड़कर सबके सामने...

Ayodhya, Rape Case, Samajwadi Party, DNA Test

Ayodhya Rape Case : 'इस घटना की जितनी निंदा की जाए...' अयोध्या रेप केस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In