Bihar politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ बने एनडीए के नए सहयोगी, जानिए नीतीश के फैसले पर किसने क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ बने एनडीए के नए सहयोगी,

पटना। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से बिहार में सरकार बदल गई है।आज शाम पांच बजे एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के नौवीं बार शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के फैसले पर  नेताओ की बयान बाजी तेज हो गई है।

17 साल का काम 17 महीने में : तेजस्वी यादव

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि नौकरी देना नामुमकिन है, हमने नौकरियां दीं और दिखाया कि ये मुमकिन है।

सबकुछ ठीक नहीं था : नीतीश कुमार

बिहार के निवर्तमान सीएम और JDUअध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

पल्टीमार राजनीति फिर जग गई:RJD

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारे 15 महीनों के कार्य और NDA के जितने दिनों का शासन रहा उसमें हमारा 15 महीनों का शासनकाल भारी है। तेजस्वी यादव ने काम किया है, काम करेंगे, जनता के बीच जाएंगे और NDA और नीतीश की नांव को डुबाएंगे।

आया राम गया राम : कांग्रेस अध्यक्ष

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने जो संकेत दिया था वो आज यह सच हो गया।

ये भी पढ़ें; कब-कब पलटे Nitish Kumar, छह बार बीजेपी और 3 बार आरजेडी के सहयोग से बने मुख्यमंत्री

RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन: मोदी

भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार का हम स्वागत करते हैं, हमें मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है।

कांग्रेस पार्टी पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी है : के सी त्यागी

JDU नेता के.सी. त्यागी ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर कहा कि हमें अफसोस है कि हमने कांग्रेस पार्टी को देश की राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई, यह पार्टी राजनीति में अछूत हो चुकी थी। उन्होंने आरजेडी पर कटाक्ष करते हुए कहा

बिहार की जनता से माफी मांगे नीतीश : औवेसी 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने  बिहार की मौजूदा हालत पर कहा की  नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। तीनों पार्टियों ने मिलकर बिहार की जनता को धोखा दिया है।

आज शाम शपथ लेंगे मुख्यमंत्री

आज शाम पांच बजे राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे। बिहार  नई सरकार में भाजपा  विधायक दल के उपनेता विजय सिन्हा ने बताया की शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे  राजभवन में होगा। जहां सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री इस कार्यकाल में तीसरी बार और कुल नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Exit mobile version