पटना। बिहार में चल रही सियासी उलटफेर के बीच Nitish Kumar ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफ़े के बाद वो राजभवन पहुंच नई सरकार के गठन की पेशकश भी कर दी। जिसे राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वीकार कर जदयू अध्यक्ष को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया है। नीतीश आज राजभवन में नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
Nitish Kumar कब कब बने मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कुल 9 बार शपथ ले चुके हैं। इसमें सबसे अधिक वो भाजपा के साथ सरकार में मुख्यमंत्री रहें।
- नीतीश कुमार ने पहली बार 3 मार्च 2000 को पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। लेकिन समर्थन के अभाव में उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई। जिसके बाद उन्होंने 10 मार्च 2000 को पद से इस्तीफा दे दिया।
- दूसरी बार बीजेपी के समर्थन से वो 2005 में मुख्यमंत्री बने।
- तीसरी बार भी बीजेपी के सहयोग से वो राज्य में मुख्यमंत्री बने।
- लोकसभा में जदयू और बीजेपी के बीच आंतरिक कारणों के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद 2015 में उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह मुख्यमंत्री के रूप में उनकी तीसरी शपथ थी।
- 2015 में हुए विधानसभा में महागठबंधन के जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार पाँचवी बार मुख्य मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।
- 2017 में उन्होंने महागठबंधन से रिस्ता तोड़ एनडीए के साथ हो चले। इस बार भी गठबंधन से मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ही शपथ ली। यह 6ठां बार था।
- 2020 में विधान सभा में जीत के बाद एनडीए की सरकार बनी और नीतीश कुमार ने 7 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- इस बार बारी थी एनडीए से दामन छुड़ाने का। 2022 में उन्होंने महागठबंधन में शामिल हो कर 8 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 28 जनवरी 2024 कों एक बार फिर से वो अपने पुराने सहयोगी एनडीए के हो चले और मुख्यमंत्री के रूप में 9 वीं बार शपथ ली।
ये भी पढ़ें: बिहार में फिर से NDA सरकार , सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम
तीसरी बार भाजपा के साथ
- 1996 में Nitish Kumar ने पहली बार भाजपा से गठबंधन किया था। जिसके बाद वो 2000,2005 और 2010 में पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने। इस बार 2013 तक नीतीश भाजपा के साथ रहे लेकिन नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो वे एनडीए से अलग हो गए।
- दूसरी बार वे 2017 में फिर से भाजपा गठबंधन एनडीए में लौटे और सरकार बनाई। इस बार 2022 तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहे।
- 2024 में अब वे तीसरी बार एनडीए के सहयोग से मुख्यमंत्री बनेंगे।