सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राजनीति का अपराधीकरण और माफिया जैसे तत्वों का संरक्षण विकास में बड़ी बाधाएं : योगी आदित्यनाथ

by Gautam Jha
अप्रैल 13, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
राजनीति का अपराधीकरण और माफिया जैसे तत्वों का संरक्षण विकास में बड़ी बाधाएं : योगी आदित्यनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिजनौर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और माफिया जैसे तत्वों का संरक्षण विकास में बड़ी बाधाएं हैं। योगी ने मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह के पक्ष में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए 1980 के दुखद मुरादाबाद दंगे का जिक्र किया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

भाजपा ने विकास और सुशासन का मॉडल दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1980 के दुखद मुरादाबाद दंगे जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। उस हिंसा में मुख्य रुप से निर्दोष व्यापारी, हिंदू और सिख मारे गए और किसी को भी जवाबदेह नहीं ठहराया गया। 2016 में सहारनपुर में सिख विरोधी दंगा हुआ था, लेकिन दंगाई अब छिपकर अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। भाजपा ने विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। आज यूपी में कोई कर्फ्यू नहीं है, कोई दंगा नहीं है, यहां सब कुछ ठीक है। कर्फ्यू की जगह कांवर यात्रा ने ले ली है। मुरादाबाद के मतदाताओं से पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए न तो विकास और न ही गरीबों का कल्याण प्राथमिकता है।

RELATED NEWS

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026
Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026

अपराधी या तो जेल नहीं तो या नरक में सड़ेंगे : योगी

मुख्यमंत्री विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अपराधियों और माफिया तत्वों के साथ गठबंधन करके, उन्होंने जनता, विशेषकर महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा से समझौता किया। भाजपा सरकार अपने वादों और कार्यों पर कायम है। अब, माफिया और अपराधी या तो जेल में सड़ेंगे या नरक में सड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब कोई भी महिलाओं या व्यापारियों को धमकी देने की हिम्मत नहीं करता है। केवल भाजपा ही ऐसी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। जो लोग माफिया के सामने झुकते थे, वे इस स्तर की सुरक्षा नहीं दे सकते। एक समय प्रतिष्ठित माफिया आकाओं को अब हेय दृष्टि से देखा जाता है।

राशन और स्वास्थ में सुधार आया : योगी

रैली में 2014 के बाद से हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि पहले देश में कई गरीब लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, 80 करोड़ लोगों को राशन सहायता मिलती है। पहले, एक बीमारी एक परिवार को आर्थिक रूप से तबाह कर सकती थी। लेकिन यूपी में हमने व्यवस्था की है कि अगर किसी के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो सांसद, विधायक या यहां तक ​​​​कि एक आम आदमी पत्र लिखता है और पैसा सीधे उसके खाते में भेजा जाता है, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति वित्तीय बाधाओं के कारण स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।

Tags: Loksbha ElectionYogi Adityanathलोकसभा चुनाव
Share198Tweet124Share50

Gautam Jha

Related Posts

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

Bhadohi Renaming: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी के ऐलान पर अखिलेश का राजनीतिक पलटवार तेज

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bhadohi Renaming: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जिलों के नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में आ गया...

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Sawan 2026: सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Sawan 2026: श्रावण मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ...

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Announcement: भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, गुरु रविदास जयंती समारोह में CM योगी का बड़ा ऐलान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली...

Next Post
Lok Sabha Elections: PM Modi's rally in Madhya Pradesh on Sunday, PM will address public meetings in the state 3 times in the last 8 days

Lok Sabha Elections : रविवार को मध्यप्रदेश में PM मोदी की रैली, पिछले 8 दिनों में 3 बार राज्य में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

satta king

Satta Matka King Results:करोड़ों का इनाम! लॉटरी जीतकर किसे मिला भाग्य का चक्का, कौन रह गया खाली हाथ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist