Site icon News1India

Delhi : देखने को मिला बारिश का रौद्र रूप, 88 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 3 दिनों के लिए मौसम का दिखाएगा यही मिजाज़

IMD weather forecast , Heavy rainfall Delhi , Very heavy rain Delhi

Delhi : दिल्लीवालों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है लेकिन इसी के साथ-साथ भारी बारिश ने मुसीबतें भी खड़ी कर दी हैं। पूरी दिल्ली(Delhi) जलमग्न हो गई है, सड़कों पर पानी भर गया है, और हर तरफ जलसैलाब का नजारा है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, और सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। गुरुवार देर रात से ही दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। यह तो बस शुरुआत है अभी मौसम का और सितम दिल्लीवालों पर होना बाकी है। आज हुई बारिश ने 88 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली ही नहीं, नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरा एनसीआर पानी-पानी हो गया है।

 

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार के दिन सुबह करीब 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। आपको बता दें कि, यह 1936 के बाद जून महीने में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल 28 जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है, जबकि पिछले 24 घंटों में ही लगभग तीन गुना बारिश हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सुबह ऑफिस और काम पर जाने वालों को जाम और जलभराव से जूझना पड़ा था।

IMD की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होगी। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 29 और 30 जून को बहुत तेज बारिश होगी और इस दौरान हवाएं भी काफी तेज चलेंगी। अगर पहली बारिश में ही दिल्ली की यह स्थिति है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में जब भारी बारिश होगी, तो दिल्ली का हाल क्या होगा।
Exit mobile version