Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

Uttar Pradesh Weather Update 27 April 2025: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को मिली राहत, अब होगी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का भी करना पड़ सकता सामना।

by Vinod
April 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Weather Update 27 April 2025:  उत्तर प्रदेश में एकाएक मौसम ने करवट बदला और सबसे गर्म शहर कानपुर में पारा नीचे लुढ़क गया। कनपुरिए के चेहरों में मुस्कान आ गई तो वहीं बाजार भी गुलजार हो गए। सुबह से आसमान में बादलों के ढेरा है और ठंडी हवाओं ने गर्मी को रफूचक्कर कर दिया। सीएसएस के विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 अप्रैल से 1 मई तक बादल छाए रहेंगे। यूपी के कई जिलो में आंधी, तूफान, ओलवृष्टि के साथ झमाझम बारिश के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

अप्रैल का महिना आते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी। यूपी के कई जिले गर्मी से झुलस रहे थे। 2025 में कानपुर सबसे गर्म रहा। यहां 26 अप्रैल को तापमान 44.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। लेकिन 27 अप्रैल की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदला। आसमान में मेघों ने दस्तक दी। अचानक गर्मी छूमंतर हो गई और ठंडी हवाओं ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे। यूपी के कई जनपदों में बादल गरजने, बिजली गिरने और वज्रपात के आसार है। पश्चिमी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026
Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

June 16, 2026

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम के सभी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवती परिसंचरण, टर्फ लाइन सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण 27 अप्रैल से ओलावृष्टि बारिश आंधी तूफान चक्रवात की संभावना है। लेकिन यह सारी गतिविधियां रुक-रुक कर होगी। 5 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, कानपुर के अलावा यूपी के अन्य जनपदों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात को भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 28 से 30 अप्रैल के बीच बारिश की प्रबल संभावना है। आजमगढ़ में 28 अप्रैल को तेज हवाएं और बारिश का अनुमान है। अयोध्या में 28 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बलिया और देवरिया में भी 27 और 28 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव 27 से 29 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं राजधानी लखनऊ में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। बदले हुए मौसम में पारा गिरेगा और लोगों को राहत मिलेगी। वाराणसी और गोरखुर में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ ऐसा ही हाल बुंदेलखंड के जिलों में भी रहेगा। यहां भी आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। तूफान और ओलावृष्टि का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग रुक-रुक कर बूंदाबांदी की परिस्थितियां बनेंगी और लोगों को राहत महसूस होगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जारी है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द अपनी फसलों को काट लें। अगर बारिश होती है तो वह कटाई का कार्य रोक दें। वहीं किसानों का कहना है कि गेंहू की फसल पक कर खड़ी है। अगर बारिश हुई तो फसल का बर्बाद होना तय हैं।

Tags: aaj ka mausamimd weather forecastrain forecastUttar Pradeshweather forecast
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

India Weather Update Monsoon Alert

Weather Update: मौसम ने बदला अपना मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

IMD Forecast : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Next Post
कौन है वह महान हस्ती जिसको बिना वीज़ा और पासपोर्ट, पूरी दुनियां के हर देश में मिलती है एंट्री

कौन है वह महान हस्ती जिसको बिना वीज़ा और पासपोर्ट, पूरी दुनियां के हर देश में मिलती है एंट्री

NIA Pahalgam Attack

पहलगाम हमले की गुत्थी सुलझाने में NIA ने पकड़ी स्पीड, चश्मदीदों से बयान और अटैक का पूरा सीक्वेंस तैयार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist