Saturday, March 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Deoria Police : देवरिया में पुलिस की पिटाई से एक शख्स की मौत अखिलेश ने परिवार के लिए की मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक घटना ने सभी को चौंकाया शख्स को पुलिस ने इतना पीटा की हो गई मौत

Gulshan by Gulshan
May 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर
UP, Akhilesh Yadav, Crime, Death, Police Case
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria Police : देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में स्थित सतराव चौकी में तैनात एक दारोगा और उसके साथी पुलिसकर्मियों के कथित पिटाई के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में दारोगा और साथी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार रात को बताया कि सतराव पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा वीरेंद्र कुशवाहा और उसके कुछ साथी पुलिसकर्मियों द्वारा सतराव गांव निवासी दद्दन यादव (32) की सोमवार को कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

RELATED NEWS

Delhi road jewellery showroom theft case

Jewellery Theft Case: ज्वेलरी शोरूम चोरी का खुलासा, लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग करने वाले शातिर चोर कैसे आये पुलिस के शिकंजे में

February 4, 2026
Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026

उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि पिटाई से दद्दन यादव की हालत नाजुक हो गई। शर्मा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया और मंगलवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि किसी पूर्व विवाद को लेकर कुशवाहा ने यादव की पिटाई की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर दारोगा वीरेंद्र कुशवाहा और उसके अज्ञात साथी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मंगलवार देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी दारोगा की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक ‘द अपरेंटिस’ पर बहस: फिल्म में पूर्व पत्नी इवाना का रेप!

अखिलेश ने की मुआवजे की मांग

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और मृतक के परिजन को कम से कम पांच करोड़ रुपए की सहायता दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘भाजपा के राज में पुलिस प्रशासन के अंदर कुछ भ्रष्ट लोगों को ऐसा लगने लगा है कि वो कुछ भी अवैधानिक करेंगे तो उनके भाजपाई आका उनको बचा लेंगे। चुनाव में जनता इस ग़लतफ़हमी को दूर कर रही है। सरेआम अत्याचार, लोगों से जानलेवा मारपीट, हिरासत में मौत, झूठे एन्काउंटर, बढ़ती वसूली जैसे मुद्दों ने भाजपा के काल में पुलिस को बेलगाम बना दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘देवरिया की दोषी पुलिस के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज हो और मृतक के परिवार को कम-से-कम पांच करोड़ का मुआवज़ा दिया जाए।’

Tags: Akhilesh YadavCrimedeathDeoria policePolice CaseUP
Share198Tweet124Share50
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Delhi road jewellery showroom theft case

Jewellery Theft Case: ज्वेलरी शोरूम चोरी का खुलासा, लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग करने वाले शातिर चोर कैसे आये पुलिस के शिकंजे में

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Jewellery Showroom Theft Case Exposed: सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

Next Post
कथावाचक चित्रलेखा ने बताया शादी का पूरा सच और पति का असली नाम

कथावाचक चित्रलेखा ने बताया शादी का पूरा सच और पति का असली नाम

Palestine as a Nation

Palestine as a Nation: फलस्तीन को तीन देशों ने मान्यता दी, इजरायल आक्रोशित, कूटनीतिक संबंध बिगड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist