रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कथावाचक चित्रलेखा ने बताया शादी का पूरा सच और पति का असली नाम

6 साल की उम्र में लोगों को उपदेश देना। 4 साल की छोटी सी उम्र में गुरू गिरधारी बाबा की संस्था से जुड़ जाना और वेदो-पुराणों की शिक्षा लेकर हजारों की तादात में

by Neel Mani
मई 22, 2024
in Latest News, देश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 6 साल की उम्र में लोगों को उपदेश देना। 4 साल की छोटी सी उम्र में गुरू गिरधारी बाबा की संस्था से जुड़ जाना और वेदो-पुराणों की शिक्षा लेकर हजारों की तादात में आए लोगों के सामने कथा सुनाना। हम बात कर रहे हैं हरियाणा की कथावाचक देवी चित्रलेखा की। 19 जनवरी साल 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में जन्मीं चित्रलेखा का शुरू से ही भगवान की आस्था में अटूट विश्वास था। उनकी इसी आस्था के चलते साल 2019 में उन्हें आध्यात्मिक और युवा उपदेशक के लिए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया था। 26 साल की उम्र में चित्रलेखा आज अपनी बड़ी पहचान बना चुकी हैं।

टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया तक चित्रलेखा की कथाओं को लोग बड़े ध्यान के साथ सुनना पसंद करते हैं। लाखों की तादात में लोग उन्हें सोशल मीडिया प्लेट प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। 23 मई साल 2017 को महज 20 साल की उम्र में शादी करने वाली चित्रलेखा अपनी शादी को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं। उनकी शादी को लेकर अकसर ये दावे किए जाते हैं कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है। इस बात को लेकर उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। इस तरह के सवालों का जवाब देते हुए चित्रलेखा कई बार कह चुकी हैं कि ये ख़बरें भ्रामक है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

RELATED NEWS

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम…  90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम… 90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

अक्टूबर 17, 2024
pitru

पितृ तर्पण में इस एक विशेष फूल के बिना अधूरा है श्रद्धा का अर्पण, जानें इसकी महिमा

सितम्बर 16, 2024

कथावाचक के इतना कहने के बाद भी फिर से उनके पति को मुस्लिम बताकर सोशल मीडिया पर चित्रलेखा को ट्रोल किया जाने लगता है। हाल ही में चित्रलेखा ने एक शो में पहुंचने के बाद इस सवाल का जवाब देते हुए सभी को अपने पति का नाम और बैकग्राउंड के बारे में बताया। पति से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए चित्रलेखा ने बताते हुए कहा, हम लोग कथा के जरिए मिले थे। इनके माता-पिता मेरी कथा को सुनने के लिए आया करते थे। मेरा उनसे कभी कोई डायरेक्ट कॉन्टैक्ट नहीं था। वह मेरी कथा सुनते थे। उनके पिताजी की खास इच्छा थी कि हमारा बेटे के लिए ऐसी ही कोई कन्या मिल जाए। इनके परिवार से मेरे परिवार तक बात आई थी कि हमारी ऐसी इच्छा है कि दोनों की शादी हो जाए, अगर आपको उचित लगे तो।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024 अफगानिस्तान की टीम से जुड़े ड्वेन ब्रावो, वर्ल्ड कप लिए देंगे प्रशिक्षण

मुझे भी ऐसा ही हमसफर चाहिए था। तो मेरी अब तक की यात्रा रही है उसमें मुझे सपोर्ट करे। बस सब आगे ईश्वर की कृपा से होता चला गया। मेरे पति एक ब्राह्मण परिवार से है, उनका नाम माधव तिवारी है। वे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं।

Tags: ChitralekhaNews
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम…  90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

एलएलबी की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटर का काम… 90 के दशक से शुरु हुआ राजनीतिक करियर, जानें Nayab Singh Saini का पूरा सफर

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 17, 2024

Nayab Singh Saini :  हरियाणा के राजनीति में नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) का सफर संघर्ष और...

pitru

पितृ तर्पण में इस एक विशेष फूल के बिना अधूरा है श्रद्धा का अर्पण, जानें इसकी महिमा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2024

Pitru Tarpan : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय विशेष महत्व रखता है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की...

rashifal

15 सितंबर को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहता है आपका Aaj ka rashifal

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2024

Aaj Ka Rashifal : 15 सितंबर के दिन ज्योतिषीय दृष्टि से सभी राशियों के लिए विशेष प्रभावशाली साबित हो सकता...

pm

डोडा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, जम्मू-कश्मीर में चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 14, 2024

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ऐतिहासिक रैली को संबोधित करने वाले हैं।...

VIDEO : उपचुनाव में रणविजय की तैयारी, दलित-पिछड़ों को साधने की बारी, देखें

VIDEO : उपचुनाव में रणविजय की तैयारी, दलित-पिछड़ों को साधने की बारी, देखें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2024

VIDEO : उपचुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में गहमागहमी तेज हो गई है, और इस बार चुनावी मैदान...

Next Post
Palestine as a Nation

Palestine as a Nation: फलस्तीन को तीन देशों ने मान्यता दी, इजरायल आक्रोशित, कूटनीतिक संबंध बिगड़े

Most Wanted Arrested : रामलला के दर्शन करने पहुंचे MP के मोस्ट वांटेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist