Farmers Protest : दिल्ली के सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमा पर MSP गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली आने से रोकेने के लिए मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है।

मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा 

किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनके सभी मांगों नहीं मान लेती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के लिए हरियाणा और पंजाब के विभिन्न इलाकों से ट्रैक्टर और ट्रॉलियों में टेंट और अगले 6 महीनें के राशन पानी के साथ दिल्ली के लिए कूच करने की कोशिश में हैं। लेकिन किसानों को प्रशासन ने हरियाणा और पंजाब से सटे दिल्ली के बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच टकराव

प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए राजधानी के सीमा पर मजबूत सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके अलावा इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और पूरे राजधानी समेत हरियाणा और दिल्ली से सटे 15 जिलों में धारा 144 लागू किया गया हैं। इससे पहले सील किए गए पटियाला के शंभू और जींद बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच टकराव हुआ। इस दौरान पथराव कर रहे किसान और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और रबड़ की गोलियां भी चलाईं।

प्रदर्शनकारी समेत पुलिस कर्मी भी घायल 

किसानों और पुलिस के बीच हुई इस टकराव में करीब 100 से अधिक किसान घायल हुए जबकि प्रशासन के 27 से अधिक सुरक्षावल भी घायल हुए है। लेकिन किसानों ने अपना प्रदर्शन नहीं रोका। फिलहाल दिल्ली और पंजाब- हरियाणा के सीमाओं पर 14 एंट्री पर तकरीबन 20 हजार से अधिक किसान मौजूद है।

तस्वीरों में देखिए किसानों का प्रदर्शन

दिल्ली के सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच टकराव

ये भी पढ़ें; Farmers Protest : आज फिर से दिल्ली कूच करेंगे किसान, राजधानी के सीमाओं पर मजबूत पहरा

नोट : ये सभी तस्वीरें इंटरनेट और सोशल मीडिया से ली गई हैं। 

Exit mobile version