Thursday, February 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Ghosi Election 2023: घोसी उपचुनाव के बीच बसपा ने कर दिया बड़ा खेला! बसपाई वोट देने ना जाएं, यदि जाएं तो फिर नोटा दबाकर आएं

उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार को थम गया. 5 सितंबर को घोसी सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 4, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghosi Election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार को थम गया। जिसके बाद अब पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं सत्ताधारी बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ने इस सीट पर जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगी हुई है। प्रचार के वक्त भी दोनों पार्टीयों ने अंतीम दिन भी अपनी पूरी ताकत झोंकी। इसके साथ ही राजनीतिक टीमों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है। वहीं दूसरी तरफ उपचुनाव में मतदान से पहले बसपा ने बड़ा खेला कर दिया है। बसपाई या तो घर बैठेंगे और अगर बूथ तक जाएंगे तो नोटा दबाएंगे। बसपा के इस निर्णय से घोसी के सियासी रण में हंगाने जैसी स्थिति है क्योंकि यहां 90 हजार से ज्यादा दलित वोटर हैं जो किसी भी चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने का दम रखते हैं। बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

वहीं बात अगर पिछले चुनाव की भी की जाए तो बसपा पिछले चुनावों में बसपा उम्मीदवार को यहां अच्छे खासे वोट मिलते हैं। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुना का प्रचार बंद हो गया है। पांच सितंबर को यहां मतदान होगा। इस चुनाव को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहले ये कि दारा सिंह चौहान जो कांग्रेस से सपा, सपा से बसपा , बसपा से बीजेपी, बीजेपी से सपा और फिर बीजेपी के साथ आ गए है और यहां के चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में दारा सिंह पर पार्टी की दल-बदल को लेकर आरोप भी लगता रहा है, ऐसे में चुनाव जीतने की राह आसान नहीं है। दूसरा ये कि , लोकसभा चुनाव -2024 से पहले हो रहे इस चुनाव को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बनाम इंजिया के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026
Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

February 4, 2026

लखनऊ : घोसी उपचुनाव को लेकर BSP का नया दांव

‘बसपाई वोट देने ना जाएं, अगर जाएं तो नोटा दबाएं’

BSP के निर्णय से घोसी के सियासी रण में हलचल तेज

यहां 90 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति वोटर हैं

अनुसूचित वोटर किसी का भी बिगाड़ सकते हैं खेल@bspindia @Mayawati #BSP #GhosiByElection pic.twitter.com/V7cp4Xk4St

— News1India (@News1IndiaTweet) September 4, 2023

चूंकि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद का भी यहां समर्थन मिला है तो इससे लड़ाई आमने सामने की हो गई है। दोनों ही गठबंधन इस बात को भली भांति जानते हैं कि इस चुनाव को जो जीतेगा उसे इसका बड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। वहीं बसपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कहते हैं कि पहले विधायकों को तोड़ने के लिए दल बदल कानून लाया गया। इससे दल बदल पर अंकुश लगा पर अब नई परिपाटी शुरू हो गई कि किसी सदस्य को इस्तीफा दिलाकर अपनी पार्टी में शामिल कर लो और फिर चुनाव लड़ा दो। इसका भार जनता पर जाता है। ऐसे चुनाव का हम बहिष्कार करते हैं। हमारे लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जो लोग जाएंगे भी तो वे नोटा दबाएंगे।

Tags: "Ghosi Election 2023Akhilesh YadavBJPBSPCM YogiDeputy Chief Minister Brajesh Pathakghosi assembly seat by electionGHOSI BY ELECTIONghosi by election 2023ghosi by election dateghosi by election newsghosi by election resultghosi by electionsghosi byelectioghosi bypolls 2023ghosi electionmau ghosi by election 2023SPUP Politicswho win ghosi by election
Share198Tweet124Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Aparna Yadav Prateek Yadav dispute

Yadav Dispute: किसके इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक बवाल, क्या अकाउंट हुआ था हैक

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

Prateek yadav instagram post:उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक निजी मामला इन दिनों चर्चा में है। अपर्णा यादव और...

Next Post
Shaista Parveen: AI के जरिए पकड़ में आएगी शाइस्ता परवीन, 5000 हजार कैमरों के नेटवर्क बनाकर क्या कर रही यूपी पुलिस

Shaista Parveen: AI के जरिए पकड़ में आएगी शाइस्ता परवीन, 5000 हजार कैमरों के नेटवर्क बनाकर क्या कर रही यूपी पुलिस

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव की वोटिंग से पहले रेड-येलो कार्ड को लेकर सपा ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, EC से उठाई ये मांग

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव की वोटिंग से पहले रेड-येलो कार्ड को लेकर सपा ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, EC से उठाई ये मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist