रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन के दौरान फॉर्म-7 को लेकर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष वोट कटवाने का आरोप लगा रहा है, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत जांच के बाद ही होगी।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।

फॉर्म 6, 7 और 8 का इस्तेमाल

रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1950 और रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स नियमों के तहत मतदाता सूची में बदलाव किए जा रहे हैं। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पता ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरा जा रहा है। इन सभी फॉर्मों के जरिए मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है।

RELATED NEWS

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

सितम्बर 8, 2026
Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

सितम्बर 5, 2026

फॉर्म-7 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा

इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फॉर्म-7 की हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार फॉर्म-7 किसी मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह आवेदन मृत्यु, स्थान परिवर्तन या किसी अन्य कारण से नाम हटाने के लिए दिया जाता है। आयोग ने साफ कहा है कि गलत जानकारी देने पर एक साल तक की जेल और जुर्माना भी हो सकता है।

विपक्ष के गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि फॉर्म-7 के जरिए पीडीए और मुस्लिम मतदाताओं के वोट योजनाबद्ध तरीके से कटवाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई जगहों पर प्रिंटेड फॉर्म जमा कर वोट हटाने की साजिश हो रही है। उन्होंने मांग की है कि अब तक जमा फॉर्म-7 की जांच कराई जाए और संदिग्ध फॉर्म निरस्त किए जाएं।

बीजेपी ने आरोप नकारे

भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से नाम हटाने की एक तय प्रक्रिया है और सिर्फ शिकायत से किसी का नाम नहीं हटता। बीजेपी नेताओं के अनुसार विपक्ष लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

कई जिलों से आई शिकायतें

प्रदेश के बदायूं, सिद्धार्थनगर और गोंडा समेत कई जिलों से फॉर्म-7 को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि बिना जानकारी के उनके नाम हटाने के आवेदन दिए गए हैं। वहीं कुछ मामलों में एक ही व्यक्ति द्वारा कई नाम हटाने के आवेदन दिए जाने की बात भी सामने आई है।

चुनाव आयोग की सफाई

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस और सुनवाई के नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर फॉर्म-7 की जांच होगी और सही प्रक्रिया के बाद ही कार्रवाई होगी। यदि किसी के हस्ताक्षर फर्जी पाए जाते हैं तो एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

आंकड़ों से क्या पता चलता है

चुनाव आयोग के अनुसार 5 फरवरी तक नाम जोड़ने के लिए करीब 37 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा हुए हैं, जबकि नाम हटाने के लिए करीब 82 हजार फॉर्म-7 जमा किए गए हैं। आयोग का कहना है कि अभी किसी का नाम अंतिम रूप से नहीं हटाया गया है और सभी मामलों की जांच जारी है।

लोगों को मिल रहे नोटिस

कई मतदाताओं को दस्तावेजों की जांच के लिए नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। आयोग के अनुसार जिन मतदाताओं की जानकारी में गड़बड़ी है या पुराने रिकॉर्ड नहीं मिले हैं, उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। सुनवाई के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Tags: Form 7 controversyUP Politicsvoter list revision
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Charu Chaudhary RLD Politics

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री क्या है सियासी दस्तक? यूपी चुनाव से पहले महिला चेहरों पर बढ़ा फोकस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Charu Chaudhary RLD Politics:सहारनपुर में पिछले हफ्ते हुई राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

BJP ticket war in Uttar Pradesh

BJP Ticket War: सपा के बागी विधायकों की दावेदारी से बीजेपी में बढ़ी टेंशन, पुराने नेताओं के सामने टिकट बचाने की चुनौती

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

BJP ticket war in Uttar Pradesh:यूपी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर नई हलचल...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Raebareli Accident: भंडारे से घर लौट रहीं लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, चार की मौत और पांच गंभीर; फरार ड्राइवर की तलाश जारी

Raebareli Accident: भंडारे से घर लौट रहीं लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, चार की मौत और पांच गंभीर; फरार ड्राइवर की तलाश जारी

Three Sisters sucide Case: तीन बहनों की  मौत बनी संदिग्ध, आए कौन से नए दावे, परिवार, सोसाइटी और पुलिस जांच में बढ़ी रहस्य की परतें

Three Sisters sucide Case: तीन बहनों की मौत बनी संदिग्ध, आए कौन से नए दावे, परिवार, सोसाइटी और पुलिस जांच में बढ़ी रहस्य की परतें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In